कुरुक्षेत्र – 24.04.2026
जननायक जनता पार्टी द्वारा 27 अप्रैल को हिसार में आयोजित होने वाली महापंचायत को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र स्थित जाट धर्मशाला में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और महापंचायत की सफलता को लेकर रणनीति बनाई गई।

इस अवसर पर प्रदेश युवा जेजेपी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. जसविंदर खैहरा ने कहा कि हिसार में होने वाली यह महापंचायत न्याय की लड़ाई को मजबूती देने का काम करेगी, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ-साथ हज़ारों की तादाद में लोग भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यह महापंचायत जन-जन की आवाज़ बन सके।

इस दौरान प्रदेश महासचिव होशियार सिंह किरमच ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जननायक जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ इस महापंचायत की तैयारियों में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह महापंचायत प्रदेश की जनता की भावनाओं का प्रतीक बनेगी और इसमें हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

डॉ.खैहरा ने आगे कहा कि सभी कार्यकर्ताओं व् पदाधिकारी अपने-अपने हल्कों में पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ हिसार में होने वाली महापंचायत में एकजुटता से शामिल होकर सरकार को मुँह तोड़ जवाब देना होगा। ताकि इस सरकार द्वारा झूठे मुक़द्दमे जो दर्ज करवाए जा रहे हैं उनकी पोल-पट्टी खोली जा सके। अब लोगों के समक्ष सच्चाई सामने आए।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में विश्वास दिलाया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से भारी संख्या में लोगों को लेकर हिसार पहुंचेंगे और इस महापंचायत को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। साथ ही, सभी ने संगठन की मजबूती और एकजुटता का परिचय देते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव होशियार सिंह किरमच, जगबीर मोहड़ी, दिलबाग सिंह गुराया, सूर्यप्रताप राठौड़, रंजिता सिंह, गुरलाल वड़ैच, अनवर ख़ान, कुलदीप सैनी, जगमाल गोलपुरा, शेखर ढोगरा, रवि सैनी, सार्थ तिवारी, हरवैल सिंह लाढ़ी, राजेश कश्यप, राजकुमार लाड़वा, मा॰ हरिन्द्र सिंह, बलराम भारती, लक्की काजल व् अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *