-26 अप्रैल को जिला के 26 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क के माध्यम से मिलेगी परीक्षा केंद्रों की दूरी व दिशा की सूचना
कुरुक्षेत्र, 23 अप्रैल। अतिरिक्त उपायुक्त एवं एचसीएस परीक्षा के नोडल अधिकारी विवेक आर्य ने कहा कि एचसीएस परीक्षा के मद्देनजर डायल 112 को कंट्रोल रूम के रूप में प्रयोग किया जाएगा। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के संबंध में जानकारी के लिए कंट्रोल रूम नंबर 112 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला में 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली एचसीएस की परीक्षा के लिए 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर जाने के लिए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर परीक्षा केंद्रों की दूरी और दिशा के संबंध में जानकारी मुहैया करवाने के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम कॉलेज सेक्टर-5 की बस स्टैंड से दूरी 2.5 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन से 3.7 किलोमीटर है। दिल्ली पब्लिक स्कूल ज्योतिसर की बस स्टैंड से दूरी 13 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन से 11 किलोमीटर है। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन की बस स्टैंड से दूरी 1.7 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन से 3.5 किलोमीटर है। गीता गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमीन रोड की बस स्टैंड से दूरी 1 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन से 3 किलोमीटर है। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय नजदीक अग्रवाल नर्सिंग होम सलारपुर रोड की बस स्टैंड से दूरी 4 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन से 1 किलोमीटर है।
उन्होंने कहा कि सेठ टेक चंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल ज्योति नगर की बस स्टैंड से दूरी 3 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन से 2 किलोमीटर है। एसएमबी गीता सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे रोड की बस स्टैंड से दूरी 2 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन से 1 किलोमीटर है। एसएनआरएल जयराम गर्ल्स कॉलेज लोहार माजरा की बस स्टैंड से दूरी 15 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन से 12 किलोमीटर है। श्रीकृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलॉजी कॉलेज सिरसला रोड की बस स्टैंड से दूरी 2 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन से 4 किलोमीटर है। मेजर नितिन बली सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुंदरपुर की बस स्टैंड से दूरी 1 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन से 1 किलोमीटर है।
उन्होंने कहा कि सैनी पब्लिक स्कूल नजदीक अनाज मंडी की बस स्टैंड से दूरी 3 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन से 3 किलोमीटर है। मदर टेरेसा मॉडर्न पब्लिक स्कूल लाडवा रोड मथाना चौकी की बस स्टैंड से दूरी 9 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन से 12 किलोमीटर है। गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे रोड की बस स्टैंड से दूरी 0.2 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन से 0.5 किलोमीटर है। दयानंद महिला महाविद्यालय सलारपुर रोड की बस स्टैंड से दूरी 2.5 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन से 1 किलोमीटर है। ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल नजदीक पुलिस लाइन की बस स्टैंड से दूरी 1 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन से 4 किलोमीटर है।
धन्ना भगत पब्लिक स्कूल शांति नगर की बस स्टैंड से दूरी 7 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन से 4.5 किलोमीटर है। पूजा मॉडर्न पब्लिक स्कूल नजदीक पुलिस लाइन की बस स्टैंड से दूरी 1.5 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन से 3 किलोमीटर है। राजकीय मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल नजदीक केयूके सेकंड गेट की बस स्टैंड से दूरी 5.5 किलोमीटर है। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल अर्बन एस्टेट सेक्टर-7 की बस स्टैंड से दूरी 1 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन से 3 किलोमीटर है। जनता सीनियर सेकेंडरी स्कूल झांसा रोड की बस स्टैंड से दूरी 3 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन से 3 किलोमीटर है।
उन्होंने कहा कि आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल नजदीक नगर परिषद की बस स्टैंड से दूरी 2 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन से 1 किलोमीटर है। बीआर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सलारपुर रोड की बस स्टैंड से दूरी 2.5 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन से 2.5 किलोमीटर है। राजकीय पॉलिटेक्निक उमरी की बस स्टैंड से दूरी 3 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन से 3 किलोमीटर है। विजडम वर्ल्ड स्कूल सेक्टर-4 की बस स्टैंड से दूरी 3 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन से 3 किलोमीटर है। राजकीय आईटीआई सेक्टर-30 उमरी चौक की बस स्टैंड से दूरी 4 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन से 5 किलोमीटर है। डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 अर्बन एस्टेट की बस स्टैंड से दूरी 4 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन से 5 किलोमीटर है।
