जितेन्द्र कुमार ने आल इंडिया 21 रैंक हासिल कर चमकाया गुरुकुल का नाम
निशान्त और सूर्यवंश प्रताप सिंह ने क्रमशः 77 और 90 रैंक प्राप्त किया
राज्यपालश्री आचार्य देवव्रत जी ने सभी छात्रों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीकुरुक्षेत्र, 21 अप्रैल 2026 – गुजरात के महामहिम राज्यपालश्री आचार्य देव्रवत जी के ओजस्वी मार्गदर्शन और ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार के कुशल दिशा-निर्देशन में संचालित गुरुकुल कुरुक्षेत्र के होनहार छात्रों ने एक बार फिर अपनी विलक्षण प्रतिभा से गुरुकुल परिवार को गौरवान्वित किया है। हाल ही में यूपीएससी द्वारा एनडीए 156ं व सीडीएस की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की गई जिसमें गुरुकुल कुरुक्षेत्र के छात्र जितेन्द्र कुमार ने आल इंडिया में 21वीं रैंक हासिल कर राष्ट्रीय पटल पर गुरुकुल के नाम चमकाया है। गुरुकुल के ही छात्र रहे निशान्त ने सीडीएस-2 में 77वीं तथा सूर्यवंश प्रताप सिंह ने 90वीं रैंक हासिल की है। छात्रों की इस बड़ी उपलब्धि पर गुरुकुल परिसर में जश्न का माहौल है, वहीं राज्यपालश्री आचार्य देवव्रत जी ने भी सभी छात्रों व गुरुकुल परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

विस्तृत जानकारी देते हुए ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि सत्र 2026-26 में गुरुकुल के 10 छात्र एसएसबी इन्टरव्यू में सफल होकर एनडीए हेतु रिकमेंड हुए जिन्होंने फाइनल लिस्ट में अच्छी रेंक हासिल की। इनमें जितेन्द्र कुमार, निशान्त और सूर्यवंश प्रताप सिंह की आल इंडिया रैंक क्रमशः 21, 77 और 90 है। इसके अलावा भव्य स्वामी ने 204, कार्तिक ने 288, प्रद्युमन ठाकुर ने 319, आदित्य सुंदरियाल ने 415, अर्पित कुमार ने 577, नवदीप कुण्डू ने 599 तथा शुभम् सिंह ने 608वीं रैंक हासिल कर गुरुकुल व अपने माता-पिता का सम्मान बढ़ाया है।
ब्रिगेडियर कुमार ने कहा कि भारतीय सेनाओं में ईमानदार, निष्ठावान् और अपने कर्त्तव्यों के प्रति पूर्णरूप से समर्पित उच्च अधिकारी देने के जिस पावन उद्देश्य से महामहिम राज्यपाल आचार्य श्री देवव्रत जी ने गुरुकुल में एनडीए ब्लॉक की स्थापना की थी, वह अब फलीभूत हो रहा है। देश की सेवा में समर्पित गुरुकुल के कर्त्तव्यपरायण स्टाफ और होनहार छात्रों की मेहनत से प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में गुरुकुल के छात्रों का चयन एनडीए में हो रहा है, जिससे गुरुकुल कैम्पस की एनडीए में भी अलग पहचान बन रही है, यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार सहित गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग, प्राचार्य सूबेप्रताप, व्यवस्थापक रामनिवास आर्य, एनडीए के फिजिकल इंस्ट्रक्टर सूबेदार बलवान सिंह, अशोक चौहान ने भी फाइनल लिस्ट में अच्छी रैंक प्राप्त करने वाले एनडीए के सभी छात्रों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *