निगम अभियंताओं को कड़ी निगरानी बनाए रखने व काम तेजी से पूरा करवाने के दिए निर्देश।
करनाल 15 अप्रैल,
         नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बुधवार को निगम अभियंताओं के साथ निर्माणाधीन विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे रोड़ स्थित जिला पुस्तकालय तथा मीरा घाटी स्थिति मीरा साहब सद्भावना चौक के नवीनीकरण कार्य की मौके पर जाकर प्रगति देखी।
सबसे पहले उन्होंने रेलवे रोड़ स्थित जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया, जहां पाया गया कि काम देरी व धीमी गति से चल रहा है तथा मौका पर लेबर की संख्या भी कम मिली, जिसके चलते उन्होंने एजेंसी प्रतिनिधि को कड़ी फटकार लगाई और उन पर पैनल्टी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियंताओं से कहा कि इस कार्य को तेजी से करवाते हुए जल्द पूरा करवाया जाए।
बता दें कि जिला पुस्तकालय के नवीनीकरण के तहत इसमें डिजिटल लाईब्रेरी के अनुरूप कार्य करवाए जाएंगे। इसके ऊपर एक नई मंजिल का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नए कम्प्यूटर सिस्टम, इंटरनेट, टेबल, चेयर, स्टोर रूम, फर्श, फ्लोरिंग तथा लिफ्ट लगाने जैसे कार्य करवाए जाएंगे। इन सभी कार्यों पर करीब 2 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत आएगी।
इसके बाद निगमायुक्त ने मीरा घाटी स्थिति मीरा साहब सद्भवना चौक के नवीनीकरण कार्य की प्रगति देखी। काम में धीमी गति के चलते उन्होंने एजेंसी व अभियंताओं पर असंतुष्टिï जाहिर की और निर्देश दिए कि दो दिन में फाउंटेन में टाईलें लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाए और उसके साथ बाउंडरी पर ग्रिल लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया जाए।
बता दें कि चौक के नवीनीकरण कार्य में सिविल वर्क के तहत फाउंटेन टाईल, ग्रिल, ग्रेनाईट व पेंट इत्यादि कार्य करवाए जाने हैं, जिन पर करीब 38 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इसके बाद म्यूजिकल फाउंटेन लगाए जाने का कार्य किया जाएगा, जिस पर करीब 1 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।
निगमायुक्त ने कार्यकारी व सहायक अभियंताओं को सख्त निर्देश देते कहा कि निर्माण कार्यों पर अपनी कड़ी निगरानी बनाकर रखें और कनिष्ठï अभियंता व साईट सुपरवाईजर से नियमित जानकारी लेते रहे। काम में देरी मिलने पर एजेंसी को तुरंत नोटिस जारी किया जाए। समय-समय पर निर्माण सामग्री की जांच भी की जाए । उन्होंने स्पष्टï किया कि विकास कार्यों को लेकर कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दौरे में उनके साथ कार्यकारी अभियंता प्रियंका सैनी व मोनिका शर्मा तथा सहायक अभियंता मदन मोहन गर्ग व रमनदीप मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *