करनाल, 15 अप्रैल।   बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में  गांव दादूपुर रोडन में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव एवं क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और युवाओं को सम्मानित करना तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सत्यवान महिवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष, उनके विचारों और समाज में समानता एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन हमें शिक्षा, समानता और अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा को अपना सबसे मजबूत साधन बनाएं और समाज के विकास में योगदान दें। इसके अतिरिक्त खेल, सांस्कृतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं को भी प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
बता दें कि कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर डॉ.धर्मवीर द्वारा किया गया था। प्रोफेसर डॉ. धर्मवीर ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर पीएचडी की है एवं  किताब और अनेक शोध पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं।  मंच संचालन का काम सोमपाल एवं विक्की चंडालिया ने किया। इस अवसर पर आस-पड़ोस के 9 गांव के 44 विद्यार्थियों को खेल और पढ़ाई में उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर जय भगवान, प्रेम सिंह, ब्लॉक समिति के अध्यक्ष सतीश बताना के प्रतिनिधि राहुल सिंह, दिलीप सिंह, रमेश, अरुण विकास, कीमती, सुरेंद्र अक्षित, विक्की चंडालिया, सोमपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *