प्रो. सिद्धार्थ शंकर बने इंस्ट्टियूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ के निदेशक
कुरुक्षेत्र, 15 अप्रैल।
 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्रोफेसर डॉ. सिद्धार्थ शंकर को तत्काल प्रभाव से आगामी एक वर्ष के लिए इंस्ट्टियूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ का निदेशक बनाया गया है। यह जानकारी लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने दी।
प्रो. सिद्धार्थ शंकर ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपने के लिए कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे इस पद की गरिमा को बनाए रखते हुए पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *