– पंजाबी संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया विद्यालय
करनाल : शहर के सेक्टर-13 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में बैसाखी का पर्व बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय पंजाबी संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत स्पेशल असेंबली से हुई, जिसमें मीना ढींगरा ने बैसाखी के महत्व पर प्रेरणादायक संदेश दिया। बच्चों ने सुंदर कविताओं के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर किंडरगार्टन के बच्चों की माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। पारंपरिक पंजाबी वेशभूषा में सजी माताएं और बच्चे कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते नजर आए। माताओं और बच्चों ने मिलकर रैंप वॉक, बैलून गेम्स और अन्य मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया। भांगड़ा नृत्य ने पूरे माहौल को जोश और खुशी से भर दिया। मुख्य अध्यापिका आशा चौधरी ने सभी को बैसाखी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और आभार व्यक्त करते हुए अभिभावकों को विद्यालय से जुड़े रहने का संदेश दिया।
