विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी सजावट से सुसज्जित किया गया
कुरुक्षेत्र, 13 अप्रैल : श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल, दबखेड़ी में बैसाखी का पावन पर्व बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी सजावट से सुसज्जित किया गया और विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला ने बैसाखी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सांस्कृतिक जागरूकता और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। विद्यालय की प्रियंका सिंगला ने बैसाखी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भांगड़ा और गिद्दा जैसे पारंपरिक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे वातावरण पूरी तरह उत्सवमय हो गया। इस अवसर पर योगेश गर्ग सहित सभी शिक्षक व विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने मिलकर इस पर्व का आनंद लिया और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

फोटो परिचय : कार्यक्रम में भाग लेते नन्हे बच्चे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *