पिहोवा, 6 अप्रैल  

उपमंडल अधिकारी नागरिक अनिल कुमार दून ने कहा कि समाधान शिविरों की जानकारी विभिन्न माध्यमों से आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए, जिसमें लोगों को शिविरों के आयोजन का दिन और समय की पूरी जानकारी मिल सके, ताकि वे अपनी समस्या दर्ज करवा सकें और उनका समाधान करवा सकें। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में पहुंचने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान किया जा रहा है। इस शिविर में हर समस्या का गंभीरता के साथ सुना जा रहा है और मौके पर ही सम्बन्धित विभाग के माध्यम से समस्या का समाधान भी किया जा रहा है।
उपमंडल  अधिकारी नागरिक अनिल कुमार दून सोमवार को  एसडीएम कार्यालय के सभागार में समाधान शिविर के दौरान लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। इससे पहले उपमंडल अधिकारी नागरिक अनिल कुमार दून ने समाधान शिविर में क्रीड व अन्य विभागों से सम्बन्धित लोगों की शिकायतों को सुना तथा उनका समाधान करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। एसडीएम अनिल कुमार दून ने समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 49 शिकायतों को सुना और 15 समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।  इस शिविर की एक-एक समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है ताकि प्रत्येक व्यक्ति को समय रहते शिविर का फायदा मिल सके।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पिहोवा में  प्रत्येक सोमवार व वीरवार को उपमंडल स्तर पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।  नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए सरकार द्वारा समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। समाधान शिविर में शिकायतें निपटाने के बाद भी निगरानी कमेटी फीडबैक के लिए शिकायतकर्ताओं से संपर्क करती है। शिकायतकर्ता की संतुष्टि ना होनेे पर शिकायत को रि-ओपन किया जाता है। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान करने में अधिकारी गंभीरता बरतें। इन शिकायतों का निपटाने करने में जिस विभाग और अधिकारी की लापरवाही मिलती है, उस पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाती है।
उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों में से अधिकारी सबसे पहले अपने विभाग की अधिक समय से लंबित शिकायतों का निपटान किया जाए। समाधान शिविर में आने वाले शिकायतों की निगरानी स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कर रहे हैं। प्रदेश स्तर पर गठित टीम हर शुक्रवार को इन शिकायतों पर सभी जिलों व उपमंडल के साथ समीक्षा भी करती है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *