गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी में दिनांक 2 अप्रैल 2026 को “छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने हेतु जाति-आधारित भेदभाव की रोकथाम” विषय पर एक प्रभावशाली एवं जागरूकता से परिपूर्ण रैली का आयोजन किया गया। यह रैली कॉलेज के समान अवसर प्रकोष्ठ द्वारा, राजनीति विज्ञान विभाग की कौटिल्य सब्जेक्ट सोसायटी के सहयोग से, राष्ट्रीय टास्क फोर्स, मानसिक स्वास्थ्य क्लब तथा मनोवैज्ञानिक परामर्श केंद्र के संयुक्त प्रयासों से संपन्न हुई। रैली का मुख्य उद्देश्य जाति-आधारित भेदभाव के छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा शैक्षणिक वातावरण में समावेशिता, समानता और पारस्परिक सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना था।रैली का शुभारंभ कॉलेज ऑडिटोरियम के बाहर से हुआ, जिसमें विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने पोस्टर एवं तख्तियों के माध्यम से समानता, सहानुभूति, सामाजिक न्याय और सद्भाव के संदेश प्रसारित किए, जिससे पूरे परिसर में जागरूकता का सशक्त वातावरण निर्मित हुआ।कॉलेज  के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने आयोजन समिति के समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों एवं सभी शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की प्रशंसा की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल छात्रों में संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में विशिष्ट प्राध्यापकों की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इनमें वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष श्री राममूर्ति, सह- प्राध्यापक डॉ. सुमन, अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार, मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. अनुपमा सिहाग, तथा राजनीतिक विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. राकेश कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे। उनकी सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक बनाया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *