13 शिकायतों में से 9 शिकायतों का हुआ निपटान–4 शिकायतों का निपटान करने के लिए सम्बन्धित को दिए निर्देश।
जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी व लोक निर्माण (भवन व सडक़े) विभाग मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने सुनी समस्याएं।
अम्बाला, 2 अपै्रल 

हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी व लोक निर्माण (भवन व सडक़े) विभाग मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने वीरवार को पंचायत भवन अम्बाला शहर के सभागार में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक ली और एंजैडे के तहत 13 शिकायतों को सुना, जिनमें से 9 का समाधान किया गया और 4 शिकायतों के समाधान से सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देकर अगली मीटिंग में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, उपायुक्त अजय सिंह तोमर, नगर निगम आयुक्त विरेन्द्र लाठर, सहित कष्ट निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्य व प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे।
इस मौके पर जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी व लोक निर्माण (भवन व सडक़े) विभाग मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में एंजैडे में रखी 13 शिकायतों को सुनते हुए 9 का निवारण किया गया है और 4 शिकायतों को सम्बन्धित विभागों को मार्क करते हुए उसका निपटान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस मौके पर पत्रकारो से बातचीत करते हुए यह भी कहा कि हर महीने मासिक बैठक आयोजित की जाती है और बैठक में सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहते है ताकि लोगों की जो भी शिकायतें हैं उनका प्राथमिकता से समाधान किया जा सके। जिले का कोई भी व्यक्ति है चाहे वह शहरी क्षेत्र का हो या फिर ग्रामीण क्षेत्र का हो, यहां पर आकर अपनी समस्याएं रख सकते हैं। इस मौके पर पत्रकारों द्वारा चण्डीगढ़ मे हुए ब्लास्ट से सम्बधिंत पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी व विपक्ष द्वारा ऐसी बात कहना दुर्भाग्यपूर्ण है, जांच करवाई जा रही है, जिसकी भी इस घटना मे संलिप्ता पाई जाएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
मासिक बैठक के दौरान एंजैडे में रखी शिकायत के तहत गांव बिहटा व तेपला से आए पवन कुमार, अश्वनी चौहान तथा इन्द्रजीत सिंह व हरभजन सिंह व अन्य ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके खेतों के पास से बरसाती नदी निकलती है जोकि शामली अम्बाला हाईवे बनने से बंद हो गई है और अब इसका पानी हमारे खेतों में भर जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि एनएचएआई द्वारा यहां पर जो पुलिया बनाई गई है वह उचाई पर है, जिससे बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और उन्हें काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा हैं। एनएचएआई से आए अधिकारी ने बताया कि बरसाती पानी की निकासी के लिए यहां पर दो जगहों पर पाईप डाल दिए गए हैं। प्रार्थी के आग्रह पर कैबिनेट मंत्री ने सिंचाई विभाग, एनएचएआई तथा कष्ट निवारण समिति के एक सदस्य को नियुक्त करते हुए उक्त जगह का दुबारा से मौका मुआयना करने के निर्देश दिए ताकि इस समस्या का स्थाई समाधान करवाया जा सकें।
इसी प्रकार कच्चा बाजार अम्बाला कैंट निवासी सुनील वर्मा ने सीवरेज से सम्बन्धित समस्या रखी। इस मामले में नगर निगम से आए अधिकारी ने बताया कि प्रार्थी की मिट्टी, मलवा से सम्बधिंत जो समस्या थी वहां पर सफाई करवा कर उसे दूर कर दिया गया हैं। इसके अलावा सीवरेज से सम्बध्ंिात जो समस्या है उसे भी ठीक कर दिया गया है। प्रार्थी के आग्रह पर कैबिनेट मंत्री ने सीवरेज से सम्बधिंत समस्या के स्थाई समाधान बारे जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समाधान करवाने को कहा।
इसी प्रकार गांव बिहटा निवासी पवन कुमार पुत्र राजपाल ने गांव से सम्बन्धित बरसाती पानी की निकासी की समस्या रखी। इस मामले में कैबिनेट मंत्री ने बीडीपीओ साहा, सिंचाई विभाग के एक्सईएन व कष्ट निवारण समिति के एस सदस्य को नियुक्त करते हुए उक्त जगह का मुआयना करने के निर्देश देते हुए स्थाई समाधान करने बारे कहा।
इसी प्रकार नरेश विहार अम्बाला शहर निवासी राजेश कुमार की सफाई व्यवस्था से सम्बधिंत समस्या व सैक्टर-9 अम्बाला शहर निवासी महेश गर्ग की प्रोपर्टी आईडी से सम्बधिंत समस्या का निपटान हो गया है, जिसके बाद यह दोनों शिकायतें यहां से डिस्पोज ऑफ कर दी गई हैं।
इसी प्रकार पशुपति कुष्ट आश्रम अम्बाला शहर से आए लोगों ने अपनी शिकायत में बताया कि बरसाती पानी की निकासी सही तरीके से न होने के कारण उनके आश्रम के नजदीक  जो नाला है वह बंद पड़ा हैं। जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। इस मामले में कैबिनेट मंत्री ने कार्यकारी अभियन्ता जनस्वास्थ्य विभाग तथा नगर निगम के अधिकारियों को मौका मुआयना करने के निर्देश देते हुए इस समस्या का स्थाई समाधान करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार गांव शाहपुर निवासी ममता रानी ने पुश्तैनी मकान से सम्बधिंत समस्या व उसके जेठ द्वारा उसके साथ मारपीट करने की शिकायत रखी। इस मामले में जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई की गई है तथा यह मामला एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पुश्तैनी मकान से सम्बध्ंिात मामला एसडीएम कोर्ट में मामला विचाराधीन है इसको लेकर कोई भी पक्ष झगड़ा न करें।
इसी प्रकार गांव संतोखी निवासी अंजलि द्वारा रखी गई शिकायत में कहा गया है कि उसके पति के साथ रंजिश रखते हुए कुछ लोगों ने झगड़ा किया था और उसका सामान भी छीन लिया गया था तथा उसे चोटे भी आई थी। इस मामले में जांच अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा थाने में शिकायत की गई थी, जिसके बाद शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कोर्ट में चालान पेश किया गया है।
इसी प्रकार गांव ठरवा निवासी दिव्यांग दलबीर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी रिहायशी जमीन पर बिजली निगम द्वारा ट्रांस्फार्मर लगाया हुआ है। इस मामले में कैबिनेट मंत्री ने सम्बधिंत अधिकारी को कहा कि वे कष्ट निवारण समिति की बैठक का हवाला देते हुए ट्रांस्फार्मर हटवाने के लिए विभाग में पत्राचार करते हुए यहां से ट्रांस्फार्मर हटवाना सुनिश्चित करवाएं।
इसी प्रकार गांव हलदरी निवासी बलबीर सिंह ने बरसाती पानी की निकासी की समस्या रखते हुए कहा कि गांव नगला के एक जमीनदार ने यहीं पर नजदीक मछली पालन के लिए तालाब बनाया हुआ है और तालाब पर 5-6 फुट उची पटरीयां बना दी है, जिससे बरसाती पानी की निकासी नहीं होती तथा उसके साथ साथ अन्य ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इस मामलें में कैबिनेट मंत्री सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियन्ता को निर्देश दिए कि वे उक्त स्थान का मौका मुआयना करें तथा कष्ट निवारण समिति की बैठक का हवाला देते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए प्रोपोजल तैयार करें, ताकि समस्या का स्थाई समाधान हो सकें।
इसी प्रकार गांव नन्हेड़ा निवासी बिरू राम ने अपनी शिकायत में कहा कि उसका नन्हेड़ा में मकान है तथा वह पिछले कई वर्षो से उसका उक्त जगह पर कब्जा भी है। उसने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि नगर परिषद् द्वारा उसकी प्रोपर्टी आईडी में से उसका नाम हटा दिया गया है। इस मामले में कैबिनेट मंत्री ने नगर परिषद् के अधिकारियों को कहा कि वे प्रार्थी के साथ-साथ अन्य को भी साक्ष्यों के साथ बुलाकर उसकी जांच करेें।
इसी प्रकार बलदेव नगर नजदीक रामनगर निवासी ममता रानी, प्रभजोत, जगत व अन्य ने अपनी शिकायत में बताया कि चण्डीगढ रोड बलदेव नगर अम्बाला शहर में जो रिहायशी क्षेत्र है, जिसमें कार्बन उत्पादक अवैध ईकाई का निर्माण किया गया है तथा वहां पर गोदाम भी है जिससे प्रदूषण की समस्या उत्पन्न हो रही है। इस मामले में प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड के क्षेत्रिय प्रबधंक ने बताया कि उक्त स्थान का दौरा किया गया और बताया कि वहां पर कोई अवैध फैक्ट्ररी नहीं है। प्रार्थियों द्वारा बताया कि यहां पर जो गोदाम है वहां से काफी धूल मिट्टी निकलती है जिससे काफी प्रदूषण होता है तथा इसके अलावा ट्रक भी सडक़ पर खड़े रहते है, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। इस मामले में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोगों को धूल मिट्टी एवं प्रदूषण का समाना न करना पड़ें, इसके लिए सम्बध्ंिात गोदाम संचालक विशेष ध्यान रखते हुए वहां पर पानी का छिडक़ाव निरंतर करते रहें ताकि यहां पर रहने वाले लोगों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े।
इसके साथ-साथ जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे अन्य प्रार्थियों की शिकायतों को भी कैबिनेट मंत्री ने सुनते हुए सम्बन्धित को मार्क करते हुए इनका निपटान करने बारे भी निर्देश दिए।
इस मौके पर सीईओ जिला परिषद गगनदीप सिंह, एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार, एसडीएम अम्बाला छावनी कनिका गोयल, एसडीएम बराड़ा सतिन्द्र सिवाच, एसडीएम नारायणगढ़ शिवजीत भारती,  आरटीए सुशील कुमार, कष्ट निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्य तथा जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *