फसलों का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदा जाएगा:-रामकुमार कश्यप

विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने बुधवार को इन्द्री अनाज मंडी का निरीक्षण कर गेहूं व सरसों की खरीद व उठान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडी में आई सरसों के खरीद कार्य को भी देखा तथा मॉइस्चर मीटर के माध्यम से सरसों की नमी जांच का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान विधायक रामकुमार कश्यप ने मंडी में आढ़तियों से बातचीत की और फसल खरीद एवं उठान में आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदे गए सरसों व गेहूं का जल्द उठान करवाना सुनिश्चित किया जाए ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।  किसानों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत या परेशानी नहीं आने दी जाएगी

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में गेहूं खरीद के मद्देजनर सभी विधायकों तथा अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे फसल खरीद व उठान से सम्बन्धित कार्यों की निरंतर समीक्षा करते रहें। ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न आए। प्रदेश सरकार द्वारा रबी फसलों की खरीद से सम्बन्धित प्रबन्ध पूरे कर लिये गये हैं। पत्रकारों द्वारा पूछे गये प्रश्न का उत्तर देते हुए विधायक ने कहा कि किसान भवन में सुविधाओं के विस्तार तथा मंडी में व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिये सरकार द्वारा 80 लाख रुपये का बजट उपलब्ध करवाया गया है। इस राशि से किसान भवन व मंडी की सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा तथा जल्द से यह कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू कर दी गई है तथा किसानों का एक-एक दाना एमएसपी पर सरकार द्वारा खरीदा जाएगा। उन्होंने किसानों से भी अपील की कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर मंडी में लाए ताकि उनको अपनी फसल बेचने में कोई दिक्कत न आए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *