कुरूक्षेत्र, 1 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी कुरुक्षेत्र के जिला कार्यालय में आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला प्रभारी दीपक शर्मा, जिलाध्यक्ष तजेंद्र सिंह गोल्डी ने सभी कार्यक्रमों की छोटी टोली की बैठक ली। इस बैठक में 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम के आयोजन हेतु जिला सतपाल शर्मा को जिला संयोजक, ललित माटा, राजदीप कौर, देवी दयाल शर्मा, देशराज शर्मा को सह संयोजक नियुक्त किया गया। इसी प्रकार 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर सुभाष कलसाना को संयोजक, जिला उपाध्यक्ष अनु माल्यान, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष मलकीत ढांडा, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष विशाल सौदा, जिला सचिव राजकुमार बेदी, विजय लक्ष्मी को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।
इस बैठक में सभी मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए गए कि सभी कार्यक्रमों को मॉनिटरिंग की जाएगी। स्थापना दिवस पर हर मंडल व बूथ स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने घरों की छतों पर भारतीय जनता पार्टी का झण्डा लगाया जाएगा।
इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया 6 अप्रैल को पार्टी कार्यालय पर लड़ियां व सजावट की जाएगी व जिला कार्यालय में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील राणा, पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, जिला महामंत्री रमेश सैनी मौजूद रहे।
