उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों व नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ अर्बन अफेयर्स के अधिकारियों की बैठक आयोजित
करनाल, 30 मार्च।  
उपायुक्त उत्तम सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में विभिन्न विभागों व नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ अर्बन अफेयर्स के अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों ट्रैफिक पार्किंग, साफ सफाई, पानी की सप्लाई व मास्टर प्लान के बारे में अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि करनाल को मॉडल सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इस विजन को साकार करने के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स के विशेषज्ञ शहर का नया मास्टर प्लान तैयार करेंगेे। इसके साथ ही शहरवासियों की सुविधा के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मोबाइल ऐप विकसित किया जाएगा। इस ऐप पर ट्रांसपोर्ट, सिटी बस सर्विस, साफ-सफाई, मोबिलिटी और पार्किंग से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध होगी।
बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिए कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स की टीम के साथ बेहतर तालमेल के लिए सभी संबंधित विभाग तत्काल अपने-अपने नोडल अधिकारी नियुक्त करें। इसके साथ ही अपने-अपने विभाग से संबंधित विकास कार्यों की सूची, भविष्य की योजनाएं और आवश्यक डेटा इस टीम को उपलब्ध कराएं। बैठक में उन्होंने कहा कि जिला में सभी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके साथ ही शहर के सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *