शहर स्थित श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में  30 मार्च 2026 को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकारी समिति के पुरोधा श्री नेम चंद जैन जी, श्री महावीर जैन विद्यालय के प्रबंधक श्री संजय जैन, जिनेंद्र गुरुकुल पंचकूला समिति के सदस्य श्री मुनीष जैन,  स्थानीय कार्यकारिणी समिति के मेंबर श्री चंद्र जैन जी श्री दक्ष जैन जी सहित विशेष अतिथि श्री दमन जैन और श्री रमेश जैन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती पूजा शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। इसके पश्चात गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। विद्यार्थियों ने राजस्थानी नृत्य “शुभ दिन आयो रे” की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। महावीर जयंती के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों द्वारा भगवान महावीर के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की गई, जिसे खूब सराहा गया।
इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधन समिति एवं अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय के प्रबंधक श्री संजय जैन ने अपने संबोधन में विद्यालय के नवीनीकरण, स्पोर्ट्स अकादमी और विद्यालय के विकास हेतु भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। वहीं श्री नेम कुमार जैन (जैन राइस मिल), श्री दमन जैन (वर्धमान ज्वैलर्स) एवं श्री मेली राम यशपाल जी के परिवार द्वारा विद्यार्थियों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए प्रोत्साहन स्वरूप 11,000 रुपये की राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या श्रीमती पूजा शर्मा ने सभी अतिथियों, प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं अभिभावकों का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए नए शिक्षा सत्र के लिए अग्रिम बधाई दी। साथ ही अभिभावकों के सहयोग और विश्वास को विद्यालय की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए उस पर खरा उतरने का संकल्प दोहराया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *