करनाल, 25 मार्च। एडीसी योगेश मेहता की अध्यक्षता में जिला लघु सचिवालय सभागार में सडक़ सुरक्षा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। इसमें पिछली बैठक के लंबित 16 मामले और आज की बैठक के 5 नए ऐजंडों पर विचार-विमर्श कर जरूरी निर्देश दिए गए। एडीसी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछली बैठक से लंबित और आज की बैठक में शामिल एंजेडों का अगली बैठक के आयोजन से पहले समाधान किया जाए ताकि लोगों को दिक्क्त का सामना न करना पडे। उन्होंने कहा कि सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक के एंजेंडे में रखी गई इन शिकायतों का समाधान निर्धारित समय अवधि में किया जाए तथा जिनका समाधान मुख्यालय से संबंधित है उनकी जानकारी लेते रहें और उनका भी जल्द समाधान करवाएं। उन्होंने ने ई-रिक्शा चालकों को भी सडक़ सुरक्षा के नियमों की पालना के लिए भी जागरूक करने के निर्देश दिए और कहा कि इनकी यूनियन के साथ एक बैठक का भी आयोजन करवाया जाए।
एडीसी ने इंजीनियरिंग विंग को निर्देश दिए कि जब भी वह फिल्ड में जाए सडक़ों पर सफेद पट्टी, जेबर क्रॉस, साईन बोर्ड, सडक़ नियमों की पालना के बोर्ड इत्यादि चैंक करे तथा जरूरत के अनुसार लगवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि करनाल शहर में बन रहे फ्लाईऑवर के आस-पास के रास्ते के गड्ढों को तुरंत भरा जाए तथा अवैध कब्जों को हटवाएं ताकि लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने समाजसेवी सदस्यों की मांग पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व नगर निगम के अधिकारी को निर्देश दिए की वे अपने-अपने विभाग से संबंधित जूनियर इंजीनियर की निरीक्षण की ड्यूटी लगाए।
बैठक में आरटीए विजय देशवाल ने एंजेडावार संबंधित विभाग के कार्य की पीपीटी के माध्यम से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और नए एजेंडों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फरवरी 2026 में 25 हजार 390 चालान काट कर 86 लाख 84 हजार 800 रुपये जुर्माना किया गया। इनमें ओवर स्पीड के 6033, बिना हेलमेट के 8 हजार 420, शराब पीकर वाहन चलाने के 49, बिना आरसी के वाहन के 371, ड्राइविंग लाइसेंस 170, लेन चेंज के 1300, ट्रिपल राइडिंग के 100, गलत दिशा में वाहन चलाने के 251, गलत पार्किंग के 949, लाल बत्ती उल्लंघन के 827, बिना थर्ड पार्टी बीमा के 2151, जेब्रा क्रॉसिंग के 3926, बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के 843 चालान शामिल हैं। इसके अलावा आरटीए द्वारा फरवरी  2026 में ओवरलोडिंग, बिना परमिट, प्रदूषण इत्यादि से संबंधित 264 चालान काट कर 1 करोड़ 14 लाख 54 हजार 700 रुपये जुर्माना किया गया।
उन्होंने बताया कि आईडीटीआर करनाल द्वारा प्रशिक्षण के लिए 1621 लोगों का पंजीकरण किया गया जिसमें से 1604 ने प्रशिक्षण पूरा किया। आरटीए कार्यालय द्वारा भारी वाहनों के 65 लाइसेंस जारी किए गए जबकि 443 का नवीनीकरण किया गया। नेशनल हाईवे पर विभिन्न ढाबों के सामने अवैध तरीके से खोले गए कट के बारे में संबंधित अधिकारी ने बताया कि अवैध कट बंद करवा दिए है। मोटर दुर्घटना स्कीम 2022 के तहत हिट एंड रन के मामलों में पीड़ितों को मुआवजा देने बारे में बताया गया कि 112 में से 84 मामलों को स्वीकृति दी जा चुकी है तथा 6 मामले क्लेम जांच अधिकारी को वापस भेजे गए है। जीआईसी द्वारा 60 मामलों में मुआवजा दिया जा चुका है।
बैठक में बताया गया कि सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के तहत जिला में 100 बसों की जांच की गई। जिनमें से 6 के चालान किए गए। बैठक में आईआरएडी की प्रतिनिधि ने बताया कि फरवरी 2026 में जिला में 56 दुर्घटनाएं हुईं इनमें 21 घातक दुर्घटना शामिल है। इन दुर्घटनाओं से 23 लोगों की मौत हुई तथा 48 लोग घायल हुए। इस पर एडीसी ने निर्देश दिए कि जिला में ज्यादा दुर्घटना होने वालों स्थानों की पहचान की जाए और भविष्य में ऐसी कोई दुर्घटना को रोकने के उपाय किए जाए।
बैठक में असंध के एसडीएम राहुल, इंद्री के एसडीएम अनिल कुमार, घरौंडा के एसडीएम राजेश सोनी, डीएसपी राजीव कुमार, आरटीए विजय देसवाल, आरएसए व समाजसेवी सदस्य संदीप लाठर, विपिन्न शर्मा, प्रमोद गुप्ता के अलावा पुलिस व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी, समिति के गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *