दिव्यांगजनों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र करे समाधान: उपायुक्त
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का दिव्यांगजनों को समय पर दें लाभ
करनाल, 25 मार्च।
उपायुक्त उत्तम सिंह की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के तहत गठित कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे दिव्यांगजनों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान करना सुनिश्चित करे तथा जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दें।
बैठक में उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को  निर्देश दिए कि वे दिव्यांग व्यक्तियों के यूडीआईडी कार्ड बनवाने के लिए पोर्टल पर आए आवेदनों को शीघ्र वेरीफाई किया जाए, उन्हें लंबित न रखा जाए ताकि भारत सरकार द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों के यूडीआईडी कार्ड जारी किए जा सके और विभाग द्वारा दिव्यांगों की प्रो-एक्टिव योजना के माध्यम से पेंशन समय पर लागू की जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी व निजी भवन दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बैरियर फ्री होने चाहिए, जिन स्थानों पर रेंप नहीं है वहां अवश्य बनाए जाए और ऐसे स्थानों की सूची तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में दिव्यांगों के आने-जाने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए ट्राई साइकिल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा रैंप बनवाने के लिए लोक निर्माण विभाग को सूची सौंपी जाए। उन्होंने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी कार्यालय के प्रतिनिधि को निर्देश दिए की दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराए जाने वाले कृत्रिम अंगों का वितरण किया जाए और नए आवेदनों पर भी तत्परता से कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व सुविधाओं के बारे में व्यापक स्तर पर व्यापक प्रचार किया जाए।
बैठक में माता प्रकाश कौर वाणी एवं श्रवण निशक्त जन कल्याण केंद्र करनाल व तपन पुनर्वास केंद्र के बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ बेहतरीन स्क्विड डवल्पमेंट के लिए व्यवस्था करने की उपायुक्त से अनुरोध किया, इस पर  उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन भरपूर सहयोग देगा और अच्छे से संस्थान में प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। इसी प्रकार से कमेटी के मनोनीत सदस्य नरेश ने दिव्यांगजनों को रोजगार के लिए केंटीन दिलवाने बारे अनुरोध किया। इस पर उपायुक्त ने कहा कि इस पर भी गंभीरता से प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से उप- सिविल सर्जन डा. नरेश कुहाड, डीए डा. पंकज, तपन पुनर्वास केंद्र निदेशक डा. सुजाता, माता प्रकाश कौर वाणी एवं श्रवण निशक्त जन कल्याण केंद्र की सहायक निदेशक दीपिका, अतेंद्र श्योकंद, प्रदीप कुमार, सदस्य नरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *