कुरुक्षेत्र। प्रसिद्ध दु:खभंजन मंदिर में मंगलवार को हवन यज्ञ किया गया जिसमें वीर बजरंगी के भक्तों ने सबकी सुख-शांति के लिए पूर्ण आहुति डाली। वीर बजरंगी को सिंदूर व फूलों से सजाया गया। बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी ने कहा कि पवनपुत्र हनुमान जी को प्रभु श्रीराम व माता सीता द्वारा अजर-अमर होने का वरदान है और हनुमान जी आज के इस युग मेंं सदैव ही भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते रहते है। जो भक्त सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा अर्चना करता है, उसे मनोवांछित फल की प्राप्ति होती और राम भक्त हनुमान जी उन पर कृपा करते है। इस अवसर पर कुलवंत सिंह भट्टी, प्रदीप तिवारी, सुरेश अरोड़ा, एचके पाल, ज्ञान चंद पराशर, सुनील वधवा, टींकू शर्मा, श्याम लाल, चंद्रिका, सुदेश धीमान, डा. सत्य नारायण शर्मा, ललित लाली, हर्षित मिगलानी आदि श्रद्धालु प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *