कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया है, जिसके बाद हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने गांधी को BJP सरकार का धन्यवाद करने की नसीहत दे डाली।

गृह मंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार को कश्मीर से धारा 370 हटाने का धन्यवाद करना चाहिए, जिसकी बदौलत निर्विघ्न वह आज लाल चौक पर तिरंगा फहरा सके।

भारत जोड़ो यात्रा एक दिन पहले खत्म
7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 29 जनवरी को श्रीनगर में खत्म हुई, हालांकि इसे आज खत्म होना था। रविवार को राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया।

जम्मू-कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराते राहुल गांधी व अन्य।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *