कुरुक्षेत्र। हरियाणा प्रदेश से बाहर राजस्थान की पावन धरा पर पहली बार श्रीनाथ जी के तीर्थ नाथद्वारा में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान अध्यात्मिक ज्ञान, भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। इस पावन धरा से राजस्थान ही नहीं देश विदेश के कोने-कोने तक पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश आमजन मानस तक पहुंचे। इस महोत्सव के पहले दिन गीता संगोष्ठी में विद्वानों ने विचार विमर्श किया और गीता सद्भावना यात्रा से आमजन मानस को पवित्र ग्रंथ गीता के साथ जोड़ने का अनोखा प्रयास किया।
हरियाणा सरकार, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और राजस्थान सरकार के साथ-साथ धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से राजस्थान के नाथद्वारा में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज हुआ। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज और विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने पवित्र ग्रंथ गीता पूजन के साथ विधिवत रूप से मंत्रोच्चारण के साथ दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस महोत्सव के पहले दिन श्रीमद भगवद गीता के सार्वभौमिक प्रासंगिकता विषय पर आयोजित गीता संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस संगोष्ठी में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को देश की महान विभूतियों ने अनुसरण किया और विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने के साथ-साथ आमजन मानस के लिए अनूठे उदाहरण भी स्थापित किए। उन्होंने पवित्र ग्रंथ गीता के जीवनोपयोगी सूत्रों और भजनों से सबको भाव विभोर करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड भगवान कृष्ण से संबंधित सभी स्थानों पर गीता भाव जागृत करने के लिए प्रयास व्रत है इस श्रृंखला में नाथद्वारा में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि श्रद्घालुओं को तीर्थ स्थल पर गीता सुनने से लाभ तो मिलता ही है परंतु हमें यहां पर एक बुराई छोडक़र भी जाना चाहिए और एक अच्छा ही अपने जीवन में स्वीकार करनी चाहिए।
विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव का और विस्तार किया जाएगा। इस दौरान सीईओ श्रीनाथ मंदिर ने भी कहा कि कुबेर तीर्थ वल्लभ आचार्य ने कुबेर तीर्थ पर भक्ति की वे जल्दी ही इस तीर्थ का भ्रमण करेंगे और इस तीर्थ के जीर्णोद्घार में अपना सहयोग करेंगे। इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्व वाइस चांसलर डा. मार्कण्डेय आहूजा और डॉ दिनेश चहल ने पवित्र ग्रंथ गीता पर अपने विचारों को साझा किया। केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल ने कहा कि 15 मार्च को वैश्विक गीता पाठ, गीता यज्ञ और प्रदर्शनी के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस महोत्सव में सहयोगी संस्था जीओ गीता द्वारा अनेक धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग के साथ नाथद्वारा और आसपास के क्षेत्र में प्रचार प्रसार किया। श्रीमद्भगवद्गीता के दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सीईओ पंकज सेतिया,केडीबी सदस्य अशोक रोशा, गुरनाम सैनी, अल्केश मोदगिल व विजय नरूला आदि उपस्थित थे।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज व राजस्थान की विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने किया 2 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का गीता पूजन के साथ शुभारंभ,गीता सद्भावना यात्रा का किया आयोजन
डॉ. राजेश वधवा
आज समाज नेटवर्क
