हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के डायरेक्टर हरपाल सिंह गिल द्वारा उठाई गई मांग पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
पिहोवा, 13 मार्च। पंजाब के भवानीगढ़ जिला संगरूर से बठिंडा चंडीगढ़ हाईवे वाया सामाना चीका पिहोवा ढांड करनाल रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाकर फोरलेन करने को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय सडक़ एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। लोगों की मांग पर यह मुद्दा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के डायरेक्टर हरपाल सिंह गिल द्वारा मुख्यमंत्री नायब सैनी के समक्ष रखा गया था । जिस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने पत्र के जरिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से संबंधित विषय पर संज्ञान लेने की मांग की है।
डायरेक्टर हरपाल सिंह गिल ने बताया कि लोगों ने उनके समक्ष मांग रखी थी कि पिहोवा यमुनानगर सडक़ को फोरलेन करने कीयोजना को स्वीकृति मिल चुकी है। लेकिन इसके साथ-साथ भवानीगढ़ से वाया चीका पिहोवा ढांड करनाल सडक़ को भी राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिया जाना बेहद आवश्यक है । पिहोवा एक बड़ा तीर्थ स्थान है। जहां पवित्र सरस्वती नदी होने के साथ-साथ कई प्रदेशों से यात्री यहां पहुंचते हैं। विशेष तौर पर भवानीगढ़ जिला संगरूर बठिंडा से जो सडक़ चंडीगढ़ की तरफ जा रही है। उसी से बहुत से यात्री वाया सामाना, चीका होते हुए पिहोवा आते हैं। इसी तरह करनाल की तरफ से भी बड़ी संख्या में हिंदू सिख यात्री यहां स्थित गुरुद्वारा और धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए आते हैं। जिन्हें बेहद कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि भवानीगढ़ से सामाना, चीका, पिहोवा, करनाल राजमार्ग सिंगल होने के चलते यहां ट्रैफिक को बेहद दिक्कत उठानी पड़ती है। मेले के समय में इस सडक़ पर दबाव बढ़ जाता है।पंजाब से हरिद्वार जाने के लिए भी लोगों को पिहोवा से होकर गुजरना पड़ता है। व्यापार की दृष्टि से भी यह सडक़ बेहद महत्वपूर्ण है।डायरेक्टर हरपाल सिंह गिल द्वारा मांग उठाई जाने के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भवानीगढ़ जिला संगरूर, भटिंडा चंडीगढ़ हाईवे से सामाना, चीका, पिहोवा, ढांड, करनाल तक रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देकर इसे फोरलेन करने की मांग पर केंद्रीय मंत्री को पत्र भेजा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और डायरेक्टर हरपाल सिंह गिल की इस पहल का सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों नेस्वागत करते हुए कहा कि इस कार्य की पूरा होने से पंजाब हरियाणा की जनता को भाजपा की यह बड़ी सौगात होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *