करनाल, 12 मार्च। जिला नगर योजनाकार ने बताया कि वीरवार को पुलिस बल के सहयोग से अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण के विरुद्ध तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की। तोडफ़ोड़ की कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस की उपस्थिति में की गई। पहली अवैध कॉलोनी जो कि लगभग 4.5 एकड़ में कुटेल गांव में टोल प्लाजा लिंक रोड पर स्थित थी जिसमें सभी कच्ची सडकों के विरूद्ध तोडफोड की कार्यवाही की गई। दुसरी अवैध कॉलोनी जो कि लगभग 4.5 एकड़ में कम्बोपुरा गांव में अशोक विहार कॉलोनी के पीछे स्थित थी जिसमें 1 निर्माणधीन मकान, 4 डी.पी.सी., 1 कमरे के विरूद्ध तोडफोड की कार्यवाही की गई। तीसरी अवैध कॉलोनी जो कि लगभग 1.5 एकड़ में कम्बोपुरा गांव में असल कॉलोनी के पीछे स्थित थी जिसमें सभी पक्की सड़कों के विरूद्ध तोडफोड की कार्यवाही की गई।
उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के दौरान जिला नगर योजनाकार व ड्यूटी मजिस्ट्रेट व थाना मधुबन व जिला की पुलिस फोर्स मौके पर उपस्थित रही। इसके अतिरिक्त जिला नगर योजनाकार ने लोगो से अपील की कि कोई भी व्यक्ति अवैध कॉलोनी में कोई निर्माण नहीं करें अन्यथा कार्यालय द्वारा तोडफोड की कार्यवाही को मध्यनजर रखते हुए अवैध निर्माणो के विरूद्ध कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उपरोक्त के अतिरिक्त भूमि के टुकडे काटकर बेचने वाले व जमीन मालिक को हिदायत दी जाती है कि प्लाट बेचने के नाम पर लिया गया धन तुरंत वापिस करें अन्यथा इस बारे सम्बन्धित थाने में मुकदमा दर्ज करवाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *