हरियाणा के रोहतक में बाजार से खरीददारी करके घर जा रही महिला का पर्स चोरी हो गए। महिला ऑ​​​टो में सवार होकर घर जा रही थी। बीच रास्ते में एक महिला ऑटो में सवार हुई और पर्स को चोरी करके फरार हो गई। घटना का पता उस समय लगा, जब वह घर पहुंची और पर्स संभाला। उस समय थैली खाली मिली, उसमें पर्स नहीं था।

दिल्ली के टिकरी कलां निवासी दर्शना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किला रोहड बााजर में कपड़े खरीदने आई थी। इसी दौरान वह अपनी बहन रोशनी व सुतोष के साथ जूते खरीदने चली गई। जूते खरीदने के बाद वह अपनी बहनों के साथ ऑटो रिक्शा में घर जाने के लिए बैठ गई।

गोहाना अड्डा से एक महिला
उन्होंने बताया कि गोहाना अड्डा से एक महिला भी ऑटो में बैठ गई। उक्त महिला सुखपुरा चौक पर उतर गई। जब वे घर पहुंची और थैली में अपना पर्स चेक किया तो उसे नहीं मिला। उनकी थैली से पर्स चोरी हो चुका था। उन्होंने कहा कि ऑटो में बैठी महिला ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

पर्स में थे 15 हजार नकद व अन्य सामान
दर्शना देवी ने बताया कि उसके पर्स में 15 हजार रुपए नकद, 3 तोले सोने की चेन, PNB का ATM कार्ड व अन्य दस्तावेज थे। जिन्हें चोरी कर लिया गया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक आरोपी महिला का सुराग नहीं लग पाया, तलाश जारी है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *