*9 मार्च को दिल्ली में किसान मजदूर लगाएंगे सदन*
*10 मार्च से लेकर 13 अप्रैल तक देश भर में किए जाएंगे महापंचायत*
*राकेश टिकट एप्सटीन फाइल पर दी प्रतिक्रिया, बोले- नेता लगवाने जाते थे ताकत के टीके*
कुरूक्षेत्र। जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में आज संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई। इस बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के कई किसान संगठन शामिल हुए। 7 राज्यों से किसान नेता इस बैठक में पहुंचे और अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के विरोध में रणनीति बनाई गई है। पदाधिकारी ने कहा कि 9 मार्च से लेकर 13 अप्रैल तक संयुक्त किसान मोर्चा पूरे देश में कई कार्यक्रम करेगा। उन्होंने कहा कि 9 मार्च को सबसे पहले दिल्ली में जंतर मंतर पर किसान मजदूर पार्लियामेंट लगाएगा। और उसके बाद 10 मार्च से लेकर 13 अप्रैल तक पूरे देश भर में किसान महापंचायत की जाएगी। किसान नेता राकेश टिकेट ने कहा कि अगर पड़ोसी देश के साथ संबंध अच्छे रहते तो आज अमेरिका को यह दबाव बनाने का मौका नहीं मिलता और ना ही देश के प्रधानमंत्री को इस ट्रेड डील के लिए मजबूर होना पड़ता। राकेश टिकट ने एप्सटीन फाइल में देश के नेताओं के नाम के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि देश के कुछ नामी नेता और उद्योगपति का नाम उस फ़ाइल में है। उन्होंने कहा कि देश की यह लोग वहां सेक्सुअल हैरेसमेंट के लिए नहीं जाते थे बल्कि जवान युवाओं का खून इंजेक्शन के माध्यम से अपने शरीर में लगवाने जाते थे जवान युवाओं का खून इंजेक्शन के माध्यम से लगवाने जाते थे। इसीलिए आज सरकार चलाने वाले कुछ नेता घोड़े की तरह दौड़ रहे हैं।
