करनाल, 24 फरवरी।   करनाल सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक अदिति ने बताया कि वर्तमान पिराई सत्र 2025-26 के दौरान शुगर मिल ने 90 दिनों में 29.44 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई कर ली है तथा वर्तमान में मिल की ओनडेट रिकवरी 10.00 प्रतिशत तथा टूडेट रिकवरी 9.41 प्रतिशत है। चीनी मिल ने 2.67 लाख क्विंटल रिफाइंड चीनी का उत्पादन कर लिया गया है। करनाल चीनी मिल ने वर्तमान समय तक चीनी मिल में स्थापित 18 मेगावाट कोजेनरेशन प्लांट से कुल 3.55 करोड KWH यूनिट का उत्पादन किया तथा जिसमें से 2.29 करोड KWH यूनिट उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम को निर्यात करके 14.56 करोड अतिरिक्त शुद्ध लाभांश प्राप्त किया है। करनाल चीनी मिल ने गन्ना किसानों को दिनांक 14-02-2026 तक की गई गन्ना आपूर्ति का 104.61 करोड रुपये का भुगतान कर दिया गया है जोकि अब तक सप्लाई किये गए कुल गन्ने की पेमेंट का 86.33% है जोकि सभी मिलों में सबसे सर्वाधिक है। करनाल सहकारी चीनी मिल गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों की सुविधा हेतु अटल किसान कैंटीन के माध्यम से मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन की व्यवस्था की गई है तथा रात्रि में विश्राम करने वाले किसानों के लिए आधुनिक विश्राम गृह की व्यवस्था की गई है जिसमें खान-पान की व्यवस्था भी उपलब्ध है। गन्ना विभाग के कर्मचारियों द्वारा किसानों को मिल में ताज़ा, साफ़-सुथरा और गोला पत्ती रहित गन्ना लेन पर जोर दिया जा रहा है ताकि इस सीजन की चीनी रिकवरी ज्यादा से ज्यादा हो। मौजूदा समय में मिल बिना किसी रुकावट के अपनी पूरी कार्य क्षमता के साथ चल रही है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *