-मंडियों में गेहूं खरीद, उठान सहित अन्य सभी प्रकार के प्रबंध समय पर पूरा करने के दिए निर्देश
-किसानों को गेहूं खरीद के सीजन में किसी भी प्रकार की नहीं आनी चाहिए समस्याएं
-मार्केट कमेटी चेयरमैन डा. गणेश दत्त ने मंडी एसोसिएशन, खरीद एजेंसियों व मार्केट कमेटी स्टाफ की संयुक्त बैठक ली
लाडवा, 17 फरवरी।
 मार्केट कमेटी चेयरमैन डा. गणेश दत्त ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंडियों में किसानों के हितों में कई बड़े फैसले लिए हैं। गेहूं के सीजन में किसानों को मंडियों में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए जाने की तैयारियां शुरू कर दी है। मंडी में गेहूं की खरीद, उठान सहित अन्य प्रबंधों को समय पर पूरा किया जाएगा, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत, परेशानी ना हो। सरकार द्वारा सभी कार्यों को पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है।
मार्केट कमेटी चेयरमैन डा. गणेश दत्त मंगलवार को मार्केट कमेटी कार्यालय में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। इस बैठक में मंडी एसोसिएशन, खरीद एजेंसियों और मार्केट कमेटी स्टाफ ने हिस्सा लिया। मंडी एसोसिएशन ने आढ़तियों, व्यापारियों और किसानों के हितों के लिए कई प्रकार की सुझावों को रखा और उन्हें पूरा करने की मांग की। बैठक में चेयरमैन डा. गणेश दत्त ने खरीद एजेंसियों को कुछ आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में सीजन के दौरान खरीद केंद्र बढ़ाए जाने पर भी चर्चा की गई।
चेयरमैन डा. गणेश दत्त ने कहा कि सीजन के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। मार्केट कमेटी को निर्देश दिए कि किसानों द्वारा मंडी में अपनी फसल को लाकर बेचने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। फसल बिकने तक किसानों के ठहरने, पीने का पानी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने एजेंसियों को निर्देश देते हुए कहा कि आवक के हिसाब से उठान की व्यवस्था होनी चाहिए। इस बार डे-टू-डे उठान किया जाए। इससे मंडियों में फसल डालने का उचित स्पेस हो और नियमानुसार खरीद केंद्र स्थापित किए जाएं। उन्होंने कहा कि लाडवा विधानसभा के प्रत्येक कार्य में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं समीक्षा करते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए लाडवा अनाज मंडी गेहूं खरीद को लेकर सभी एजेंसी व कर्मचारी गंभीरता से कार्य करें। किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
चेयरमैन डा. गणेश दत्त ने कहा कि सरकार ने किसानों को सुविधाएं देने के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल बनाया हुआ है। इस पोर्टल पर किसानों को अपने फसल का ब्यौरा अपलोड करना होता है। पोर्टल पर हुए किसानों के आवेदन के हिसाब से ही मंडियों में फसल की खरीद होती है। उन्होंने कहा कि इस पूरे कार्य को ऑनलाइन प्रणाली से करते हुए पारदर्शिता बरती जा रही है। खरीद के 48 घंटे में किसानों के खातों में फसल का पैसा भेजा जा रहा है।
इस बैठक में मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन सुरेंद्र सिंगला, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान राजीव आर्य, मार्केट कमेटी सचिव संत कुमार, डीएफएससी कार्यालय से अंकुर जांगड़ा, हैफेड से विक्रांत गुप्ता, सुभाष कम्बोज, ब्रज भूषण, साहब सिंह, संजीव कुमार, जयदेव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *