पुलिस ने चोरी की 24 वारदातो को सुलझाने में सफलता हासिल की। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटर व वारदात में प्रयोग की गई बाइक को बरामद किया।
रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक हेमेन्द्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए थाना सदर रेवाड़ी पुलिस ने मोटर चोरी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला गुरुग्राम के गांव नानू कलां निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक मोटर व वारदात में प्रयोग की गई बाइक को बरामद किया है।
डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गांव रामगढ़ निवासी इंद्रजीत ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह रविवार को शाम के समय अपने खेत में नीलगायों से रखवाली करने के लिए गया था। उसके खेत के पास बाइक पर दो युवक खड़े थे। उन्होंने बाइक के बीच में पानी की मोटर रखी हुई थी। उसके पास जाने पर दोनों ने भागने का प्रयास किया तो उसने मोके पर एक आरोपी को काबू कर लिया है। जिस पर पुलिस ने थाना सदर रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी जिला गुरूग्राम के गांव नानू कलां निवासी सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक मोटर व वारदात में प्रयोग की गई बाइक को बरामद किया है।
डीएसपी रविंद्र कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पकड़ा गया आरोपी गुरूग्राम के नानू कलां का रहने वाला सुमित कुमार है। फरार होने वाला आरोपी भी उसी के गांव का कर्मबीर है। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि उन्होंने सदर थाना क्षेत्र में मोटर चोरी की 24 वारदातों को अंजाम दिया था। इसके अलावा पूछताछ के दौरान जिले के दूसरे थाना क्षेत्रों में हुई वारदातों का खुलासा भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी प्राइवेट जॉब करते थे। सुमित कुमार नशे का आदि है, जो नशे के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी सुमित कुमार को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *