करनाल,  09 फरवरी| करनाल सहकारी चीनी मिल के तत्वाधान में गाँव मुण्डोगढ़ी में आज गन्ना फसल गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिकतम तकनीक एवं गन्ने की नई किस्मों के बारे में जानकारी देना तथा गन्ना पलायन रोकना था। इस गन्ना गोष्ठी में क्रमशः सदरपुर, बल्हेड़ा व् भरतपुर के किसानों ने भाग लिया। इस गन्ना फसल विचार गोष्ठी में करनाल मिल की प्रबंध निदेशक  व् करनाल मिल के अधिकारी तथा मिल के अन्य गन्ना स्टाफ ने भाग लिया। इस गन्ना विचार गोष्ठी में प्रबंध निदेशक ने किसानों से गन्ने की आधुनिक तकनीक से बिजाई wide row से करने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को नई किस्म Co-17018, Co-16030 तथा अगेती किस्मों में COH-160, COH-188 (New variety) a Co-15023 और Co-118 की बिजाई करने पर जोर दिया तथा मिल में कार्यरत गन्ना स्टाफ को किसानों को समय से बीज उपलब्ध कराने के दिशा निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त प्रबंध निदेशक ने किसानों की मांग पर लेबर सम्बन्धी समस्या को देखते हुए हार्वेस्टर उपलब्ध कराने की बात कही। प्रबंध निदेशक ने किसानों को बताया कि करनाल चीनी मिल अपनी शत प्रतिशत क्षमता के साथ कार्य कर रही है तथा किसानों का संपूर्ण गन्ना मिल द्वारा पिराई किया जाएगा जिसके प्रतिउत्तर में किसानों ने प्रबंध निदेशक को आश्वस्त किया कि वह अपने क्षेत्र का सारा गन्ना करनाल सहकारी चीनी मिल को ही उपलब्ध कराएँगे। यहाँ पर यह उल्लेखनीय है कि करनाल सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक अदिति ने बताया कि वर्तमान पिराई सत्र 2025-26 के दौरान शुगर मिल ने 75 दिनों में 24.21 लाख किंटल गन्ने की पिराई कर ली है तथा वर्तमान में मिल की ओनडेट रिकवरी 9.85 प्रतिशत तथा टूडेट रिकवरी 9.29 प्रतिशत है। चीनी मिल 2,15,690 क्विंटल रिफाइंड चीनी का उत्पादन कर लिया गया है तथा मिल ने वर्तमान समय तक चीनी मिल में स्थापित 18 मेगावाट कोजेनरेशन प्लांट से कुल 2.90 करोड KWH यूनिट का उत्पादन किया तथा जिसमें से 1.87 करोड KWH यूनिट उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम को निर्यात करके 11.88 करोड का अतिरिक्त शुद्ध लाभांश प्राप्त किया है। करनाल चीनी मिल ने गन्ना किसानों को दिनांक 31-01-2026 तक की गई गन्ना आपूर्ति का 83.45 करोड रुपये का भुगतान कर दिया गया है जोकि अब तक सप्लाई किये गए कुल गन्ने की पेमेंट का 86.12% है जोकि सभी मिलों में सबसे सर्वाधिक है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *