एअर इंडिया ने पेशाब कांड और यात्रियों की अभद्रता की घटनाओं के बाद मंगलवार को फ्लाइट में शराब परोसने की पॉलिसी में बदलाव किया है। बदली हुई नीति के अनुसार, पैसेंजर्स को फ्लाइट में तब तक शराब पीने की अनुमति नहीं होगी जब तक क्रू मेंबर्स उन्हें शराब न परोसें। केबिन क्रू को उन पैसेंजर्स की पहचान करने के लिए चौकस रहने को कहा गया है, जो फ्लाइट में अपनी शराब पी रहे हों।

नई पॉलिसी में केबिन क्रू को समझदारी से शराब परोसने और पैसेंजर के ज्यादा शराब मांगने पर मना करने को कहा गया है। उधर, DGCA ने शराब कांड के लिए एअर इंडिया पर 10 लाख का जुर्माना लगाया है क्योंकि एयरलाइन ने मामले की जानकारी DGCA को नहीं दी थी।

US के NRA की गाइडलाइन का भी इनपुट
एअर इंडिया के कहा कि एयरलाइन ने अपनी इन-फ्लाइट अल्कोहल सेवा पॉलिसी में अन्य एयरलाइंस की प्रैक्टिस और US नेशनल रेस्तरां एसोसिएशन (NRA) की गाइडलाइन का भी इनपुट लिया है। ये काफी हद तक एअर इंडिया की मौजूदा प्रैक्टिस के अनुरूप हैं। हालांकि, बेहतर स्पष्टता के लिए कुछ बदलाव किए गए हैं। NRA के ट्रैफिक लाइट सिस्टम की मदद से क्रू को नशे के संभावित मामलों को पहचानने और बैन करने में मदद मिलेगी। नई पॉलिसी क्रू के लिए लागू की गई है और ट्रेनिंग सिलेबस में शामिल की गई है।

तीन रंगों से क्रू मेंबर अलर्ट होंगे
तीन रंगों से क्रू मेंबर अलर्ट होंगे। हरा रंग का मतलब फ्लाइट में सवार पैसेंजर एकदम सामान्य है। फ्लाइट के क्रू मेंबर्स से सही तरीके से पेश आ रहा है। शराब पेश की जा सकती है। पीले रंग का मतलब यात्री थोड़ा नशे में है। एअर इंडिया के क्रू किसी भी यात्री को ड्रंक नहीं बोलेंगे। क्रू मेंबर यात्री से ऊंची आवाज में बात नहीं करेंगे। यदि यात्री ऐसा करेगा, तो क्रू मेंबर अपनी आवाज धीमी रखेगा।

एअर इंडिया ने यह फैसला क्यों लिया, इसे भी समझ लीजिए
6 दिसंबर की पेरिस से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में एक पैसेंजर को शौचालय में धूम्रपान करते देखा गया था। पैसेंजर पर क्रू मेंबर्स के निर्देशों का पालन न करने का भी आरोप है। बाद में उसने एक महिला के कंबल पर पेशाब कर दी थी। 6 दिसंबर को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जिसके बाद एअर इंडिया ने फ्लाइट में शराब परोसने की पॉलिसी बदल दी है।

यह तस्वीर 26 नवंबर को एअर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले शख्स शंकर मिश्रा की है।
यह तस्वीर 26 नवंबर को एअर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले शख्स शंकर मिश्रा की है।

10 दिन में एअर इंडिया की फ्लाइट्स में 2 पेशाब कांड हुए
पिछले साल एअर इंडिया की फ्लाइट्स में 10 दिन में को पेशाब कांड हुए। 6 दिसंबर से पहले 26 नवंबर 2022 को भी न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में ऐसा ही मामला सामने आया था। बिजनेस क्लास में सफर कर रहे शंकर मिश्रा ने शराब के नशे में एक महिला पर पेशाब कर दी थी। हालांकि इस मामले में रिपोर्ट 4 जनवरी 2023 को दर्ज हुई थी।

दूसरी एयरलाइन्स की फ्लाइट्स में भी ऐसे मामले हो चुके हैं...

इंडिगो की फ्लाइट में एयर होस्टेस और यात्री के बीच बहस

दिसंबर 2022 में ​​​​​​इंडिगो की फ्लाइट में एयर होस्टेस और यात्री के बीच बहस का एक वीडियो सामने आया था। क्लिप में एयर होस्टेस और यात्री दोनों एक-दूसरे पर चिल्लाते हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि बहस फ्लाइट में परोसे गए खाने को लेकर हुई थी। मामला तब और बिगड़ गया जब यात्री ने एयर होस्टेस को नौकर कहा। जिस पर एयर होस्टेस कहा- मैं एक कर्मचारी हूं, आपकी नौकर नहीं हूं।

इंडिगो की फ्लाइट में शराब के नशे में यात्रियों का हंगामा
8 जनवरी 2023 को दिल्ली से पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट में शराब के नशे में तीन पैसेंजर्स ने हंगामा किया था। क्रू मेंबर्स ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो यात्रियों ने उनके साथ ही बदसलूकी की। पैसेंजर्स पर क्रू मेंबर्स के साथ हाथापाई करने का भी आरोप है। इंडिगो ने पटना एयरपोर्ट के प्रशासन से मामले की लिखित की। इस पर एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दो पैसेंजर्स को गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया।

स्पाइसजेट की फ्लाइट में पैसेंजर ने क्रू मेंबर से बदसलूकी की

दिल्ली से हैदराबाद जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में अबसार आलम नाम के शख्स ने क्रू मेंबर से बदसलूकी की थी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें आरोपी एयरहोस्टेस पर चिल्लाता हुआ नजर आ रहा था। इस वाकये के बाद अबसार और उसके साथी पैसेंजर को फ्लाइट से उतार दिया गया था। एयरलाइन की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एअर इंडिया से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
फ्लाइट में बुजुर्ग पर पेशाब करने वाले की गिरफ्तारी होगी: दिल्ली पुलिस ने टीमें बनाईं, क्रू मेंबर्स पर भी एक्शन लेगा एअर इंडिया

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *