गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला कैंट के लीगल लिटरेसी सेल द्वारा प्रधानाचार्य डॉ. रोहित दत्त के कुशल मार्गदर्शन में  “डिजिटल एडिक्शन एवं एक्सेसिव स्क्रीन टाइम” विषय पर एक अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डॉ. भारती विज ने किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल एडिक्शन की बढ़ती समस्या तथा इसके मेंटल हेल्थ, फिजिकल हेल्थ, एकेडमिक परफॉर्मेंस एवं सोशल रिलेशनशिप्स पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की की-स्पीकर सुश्री अमिता वर्मा, अधिवक्ता रहीं, जिन्होंने डिजिटल एडिक्शन के सिम्पटम्स, कॉज़ेज़ तथा अत्यधिक एवं अनियंत्रित ऑनलाइन बिहेवियर से जुड़े लीगल एवं सोशल आस्पेक्ट्स पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यमों का बैलेंस्ड एवं रिस्पॉन्सिबल यूज़ करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवेयरनेस प्रोग्राम में लगभग 60 स्टूडेंट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्वेश्चन-आंसर सेशन के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में डिजिटल डिसिप्लिन, सेल्फ-कंट्रोल तथा लीगल अवेयरनेस विकसित करने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *