करनाल, 2 फरवरी। स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत रामचरित मानस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सुभाष चंद्र ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वच्छता के महत्व के बारे में संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है। सुभाष चंद्र ने कहा कि स्वच्छता एक व्यावहारिक विषय है इसे हमें अपने घर के दरवाजे से शुरू करना चाहिए व हमें अपने घर में जेसे कोई प्रोग्राम शादी -विवाह दुख-सुख का कार्यक्रम में हमें ऐसे पात्र का प्रयोग करना चाहिए जो गलनशील हो। उन्होंने कहा की स्कूल और समाज को स्वच्छ रखने से न केवल बीमारियों से बचाव होता है, बल्कि एक स्वस्थ और सुंदर वातावरण का निर्माण भी होता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता पर आधारित नारे लगाए और स्वच्छ भारत मिशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। स्कूल के निदेशक संदीप गौतम ने कहा स्कूल भी स्वच्छता सर्वेक्षण में पूरा योगदान देंगे व हम अपने विद्यालय को कचरा मुक्त रखेंगे व जल्द ही हम स्कूल में एक स्वच्छता कमेटी का गठन करेंगे जो स्वच्छता अभियान को लेकर काम करेंगी व लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगी ।उन्होंने छात्रों को दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया। मौके पर मौजूद स्कूल निदेशक संदीप गौतम ,अखिलेश गौतम,सुमन चौहान, विमला, गीता रानी, रुपाली,निशा, सपना, श्रुति सरीन व विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया और स्वच्छता को निरंतर बढ़ावा देने का संदेश दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *