पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा, “बीजेपी सरकार ने मुआवजा बांटने में किसानों के साथ किया भेदभाव”। बीजेपी फूट डालकर राज करने वाली, कांग्रेस और इनेलो डूबती हुई नाव :: दिग्विजय चौटाला। भाजपा सरकार में ग्रामीण विकास पर लगा ब्रेक :: पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला
 हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि भाजपा सरकार भेदभाव और क्षेत्रवाद की राजनीति को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में भारी बरसात और जलभराव के कारण हुए फसल खराबे के लिए न केवल मुआवजा देने में सरकार ने देरी की बल्कि किसानों के साथ भेदभाव भी किया गया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने क्षेत्र नारायणगढ़ और लाडवा में बिना वेरिफिकेशन के ही 15-20 करोड़ रुपए तक का मुआवजा जारी करवाया जबकि अन्य प्रभावित क्षेत्रों में दो-तीन बार सत्यापन की प्रक्रिया के बाद भी मुआवजा बहुत कम दिया गया। दुष्यंत चौटाला सोमवार को रेवाड़ी की नई अनाज मंडी में जेजेपी द्वारा आयोजित युवा योद्धा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार की भेदभाव वाली नीति के खिलाफ हम सबको मिलकर आवाज उठानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि आज भाजपा का घमंड सातवें आसमान पर है और बीजेपी नेताओं की सोच लोगों को भ्रमित करके बांटने वाली है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज बिना वजह बुजुर्गों और विधवाओं की पेंशन काटी जा रही है। पिछले डेढ़ साल में प्रदेश में न सड़कों की मरम्मत करवाई गई और न ही गांवों में नई लाइब्रेरी, सामुदायिक केंद्र बने। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गांवों के विकास पर ब्रेक लगा दिया है और केंद्र के बजट में भी ग्रामीण विकास के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया। वहीं दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश में सबसे ज्यादा वोट चोरी करने वाली पार्टी कांग्रेस आज जनहित से जुड़े तमाम मुद्दे छोड़कर केवल वोट चोरी को लेकर शोर मचा रही है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के मद्देनजर जेजेपी बीएलए-2 की नियुक्तियां करेगी और बूथ स्तर पर फर्जी वोटों की निगरानी करेगी।
वहीं जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने सम्बोधित करते हुए कहा कि युवाओं को कमर कसकर मैदान में उतरना होगा और प्रजातंत्र में जनहित के विचारों की लड़ाई को मजबूती देनी होगी, क्योंकि भाजपा हर मोर्चे पर जनता को ठगने और लूटने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह लोगों में फूट डालकर राज करने की सोच रखती है। वहीं दिग्विजय ने कांग्रेस और इनेलो को डूबती हुई नाव करार दिया और कहा कि इसमें बैठने का कोई फायदा नहीं है इसलिए लोग पार लगाने वाली नाव जेजेपी पर सवार होकर प्रदेश का हित सोचे। उन्होंने कहा कि आज लोगों को जेजेपी द्वारा सरकार में रहते हुए करवाए गए विकास कार्य भी याद आ रहे है। इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ जेजेपी नेताओं ने भी युवाओं को संबोधित किया।रेवाड़ी वीरों की धरा पर उमड़ा युवा योद्धाओं का जनसैलाब । इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय पंच, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला विमला चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला आरुषि यादव,प्रदेश महासचिव महिला मीरा, युवा प्रदेश अध्यक्ष विपिन यादव, युवा प्रदेश महासचिव संदीप खोरी, प्रदेश महासचिव बी सी सेल राकेश वर्मा, जिला अध्यक्ष महिला सुमन शर्मा, जिला प्रवक्ता कमल मंगलेश्वर, युवा जिला अध्यक्ष ज्योति सागवान, हल्का अध्यक्ष बावल उपेंद्र महलावत, हल्का अध्यक्ष रेवाड़ी मनोज सरपंच, हल्का अध्यक्ष कोसली सत्येंद्र बाबा, युवा हल्का अध्यक्ष रेवाड़ी संन्नी तारपुर, युवा हल्का अध्यक्ष कोसली मनीष चौधरी, युवा हल्का अध्यक्ष बावल देव दत्त यादव, हल्का अध्यक्ष बावल बीसी राजेश गुर्जर माजरी, हल्का अध्यक्ष एससी सेल सुमेर सिंह, सचिन ढींगरा, हुकम सिंह देशवाल, चरण सिंह बखापुर, राजू चौधरी, विजेंदर सरपंच, विकास कुमार, जितेंद्र सरपंच आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *