हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच ने संदीप सिंह के झंडा फहराने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही महिलाओं के साथ खुलेआम अभद्रता हो रही है। खुद तिरंगा फहरा रहे हैं। यह हैरानी ही है कि गैर जमानती धाराएं लगी होने के बाद भी मंत्री तिरंगा फहरा रहा है।

जूनियर महिला कोच ने कहा कि जांच अभी चल रही है। पुलिस आरोपी मंत्री के खिलाफ धाराएं एड कर रही है। इसका सीधा मतलब है कि क्राइम तो हुआ है। इन लोगों ने तो सारे IPS अंगूठा छाप बना दिए, जिन्होंने धाराएं जोड़ी।

नेशनल फ्लैग के अपमान का किसी को हक नहीं
जूनियर महिला कोच ने कहा कि सरकार में बैठे लोगों को शर्म आनी चाहिए। पूरी सरकार मंत्री को बचाने में लगी हुई है। नेशनल फ्लैग का अपमान करने का किसी को भी कोई हक नहीं है। सरकार ये संदेश दे रही है कि जो मर्जी हो जाए हम मंत्री को बचा कर ही रहेंगे। खुलेआम महिलाओं के साथ अभद्रता हो रही है, कोई कहने वाला नहीं है।

जूनियर महिला कोच ने अपने इंस्टाग्राम पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज के साथ एक फोटो शेयर की है। फोटो में वह सीएम से प्रशस्ति पत्र ले रही है।
जूनियर महिला कोच ने अपने इंस्टाग्राम पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज के साथ एक फोटो शेयर की है। फोटो में वह सीएम से प्रशस्ति पत्र ले रही है।

विपक्ष की चुप्पी पर जताई हैरानी
पीड़िता ने कहा कि मैं तो कुछ कर सकती सिर्फ कानून के भरोसे ही बैठी हूं। एक महीना निकाल दिया है। रात में सो नहीं पा रही हूं। हैरानी की बात तो यह है कि राज्य में विपक्षी दल भी महिलाओं के साथ हो रही अभद्रता पर चुप बैठे हुए हैं। राष्ट्रीय झंडे को एक आरोपी मंत्री फहरा रहा है इसके बाद भी सभी चुप हैं। अब मेरी भी उम्मीदें धीरे धीरे खत्म हो रही हैं।

28 दिन पहले हुई थी FIR
हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ 31 दिसंबर को चंडीगढ़ पुलिस ने FIR दर्ज की थी। जूनियर महिला कोच की शिकायत पर पुलिस ने संदीप सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354, 354ए ,354बी, 342, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने जांच के दौरान IPC की 509 धारा जोड़ी। हालांकि अभी तक पुलिस ने संदीप सिंह की गिरफ्तारी नहीं की है।

मंत्री संदीप के सामने महिला पर टूट पड़ी पुलिस,VIDEO:कुरुक्षेत्र में झंड़ा फहराने का विरोध; बुरी तरह घसीटते हुए ले गए, शाल भी उतारा

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा में गणतंत्र दिवस पर हंगामा खड़ा हो गया। जूनियर कोच से छेड़छाड़ के आरोपों का सामना कर रहे खेल मंत्री संदीप सिंह यहां झंडा फहराने पहुंचे थे। उनका विरोध करने पहुंचे आम आदमी के कार्यकर्ताओं को तो पुलिस ने समारोह से बाहर ही बैरिकेड लगाकर रोक लिया। लेकिन एक महिला कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को भेदकर मंत्री के मंच के सामने पहुंच गई

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *