करनाल, 2 फरवरी।  आज यहां अभियोजन विभाग के उप निदेशक अभियोजन के पद पर डॉ. सोहन सिंह ने औपचारिक रूप से पदभार संभाल लिया। इससे पूर्व वे हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन में जिला न्यायवादी (डीए) के महत्वपूर्ण पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। पदोन्नति के फलस्वरूप उन्हें करनाल में यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यालय पहुंचने पर स्टाफ सदस्यों ने डॉ. सोहन सिंह का उत्साहपूर्ण और गर्मजोशी भरा स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं अपने सभी साथियों के साथ मिलकर पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा। टीमवर्क और पारदर्शिता के साथ हम अभियोजन कार्य को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।
डॉ. सोहन सिंह ने विशेष रूप से भारत सरकार द्वारा लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों – भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) पर कहा कि ये कानून 1 जुलाई 2024 से प्रभावी हो चुके हैं। वे इन नए कानूनों के प्रति जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने का विशेष अभियान चलाएंगे। आम नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों से अवगत कराना तथा इन कानूनों के सकारात्मक पहलुओं को समझाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
डॉ. सोहन सिंह का यह पदभार ग्रहण अभियोजन विभाग के लिए एक नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने वाला कदम माना जा रहा है। वे अपने अनुभव और विशेषज्ञता से करनाल जिले में न्याय प्रक्रिया को और अधिक तेज, निष्पक्ष व जन-केंद्रित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *