– शिक्षा पर जोर, देश को मिलेगी गोल्डन इंप्रूवमेंट
करनाल, 2 फरवरी : हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के वाइस चेयरपर्सन आजाद सिंह ने केंद्र सरकार के वर्ष 2026 के बजट को भारत को नई उड़ान देने वाला बताया है।उन्होंने कहा भारत अब बीते जमाने का नहीं रहा । वर्तमान में भारत प्रत्येक क्षेत्र में विश्व भर के अन्य देशों से आगे बढ़ने की दौड़ में निरंतर तेजी से दौड़ रहा है। आजाद सिंह ने यह बात मीडिया से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट को कई मुद्दों के साथ खास बनाया है। आत्मनिर्भर भारत पर फॉक्स रखने के साथ बुनियादी सुविधाओं पर जोर दिया है। युवा शक्ति पर आधारित रखा है । कई नये क्षेत्र में रोजगार के दरवाजे खोले हैं। 2030 तक करीब 20 लाख नए रोजगार देने की योजना है। पहली बार स्वास्थ्य बजट एक लाख करोड रुपए के पार गया है ,जो बहुत महत्वपूर्ण है। भारत में बायो फार्मा को नई शक्ति दी जाएगी । बायो फार्मा शक्ति नामक योजना प्रारंभ होगी । इसके लिए 10000 करोड रुपए का निवेश होगा। महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में मोदी सरकार ने एक खास कदम आगे बढ़ते हुए देश भर के सभी जिलों में गल्र्स हॉस्टल बनाने का फैसला लिया है । शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है , जो देश को गोल्डन इंप्रूवमेंट की ओर ले जाएगा। सात हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे इससे आम व्यक्ति को सुविधा होगी। आजाद सिंह ने कहा 17 प्रकार की कैंसर दवाइयां सस्ती होगी ।देश में तीन आयुर्वेद के एम्स खुलेंगे । सभी जिला अस्पतालों में ट्रामा सेंटर होंगे। यह बजट आम आदमी को राहत देने वाला , महंगाई को कम करने वाला और देश को बड़ी तरक्की देने वाला है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *