हरियाणा के सोनीपत में एक महिला को झांसे में लेकर व्यक्ति के खाते से 20 हजार 500 रुपए उड़ा लिए। ठगों ने महिला को बताया कि उसके पिता ने उसे 10 हजार रुपए भेजने को कहा है। पहले 100 रुपए भेज कर विश्वास जमाया ओर फिर खाता साफ कर दिया। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

सोनीपत से सटे गांव गढ़ शाहजानपुर के रहने वाले राकेश ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसकी पत्नी पूजा के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। फोन करने वाले ने पूजा को कहा कि आपके पिताजी ने आपके पास पैसे भेजने के लिए मुझे कहा है। उसने उसकी बात पर भरोसा कर लिया। उन्होंने कहा कि पहले वे खाता चेक करने के लिए 100 रुपए भेज रहा है। आपके खाते मे 100 रुपए आए या नहीं चेक कर लें।

पूजा ने चेक किया तो उसके खाते में 100 रुपए आ गए थे। इसके बाद दूसरी तरफ से कहा गया कि वे अभी 10 हजार रुपए आपके खाते में भेजेंगे। इसके बाद उनके अकाउंट नंबर से 20 हजार 500 रुपए कटने का मैसेज आया। राकेश ने बताया कि उसके खाते से 3 किस्तों एक बार 10 हजार, फिर 10 हजार और अंत में 500 रुपए निकाले गए हैं। रात को वह ड्यूटी से घर आया तो उसकी पत्नी ने उसे इसकी जानकारी दी।

सेक्टर 27 थाना के SI कुलदीप सिंह ने बताया कि राकेश ने ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत दी है। पुलिस ने इस पर अज्ञात के खिलाफ धारा 379,420 IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस फोन नंबर और अकाउंट नंबर, जिसमें पैसे ट्रांसफर हुए, के सहारे ठगों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *