कुरुक्षेत्र, 27 जनवरी। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित एवं पिछड़ी जाति कल्याण तथा अंत्योदय विभाग की तरफ से सर्वश्रेष्ठ एनजीओ को 1 लाख रुपए का अवार्ड दिया जाएगा। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ ओल्डेज होम, डे केयर सेंटर के लिए भी अवार्ड घोषित किया गया है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सीनियर सिटीजन, सर्वश्रेष्ठ पंचायत व सर्वश्रेष्ठ एनजीओ को वर्ष 2025-26 के लिए स्टेट अवार्ड दिए जाने है। इन संस्थाओं और लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सीनियर सिटीजन वेलफेयर डे पर अवार्ड दिए जाएंगे। इसके लिए विभाग की तरफ से पोर्टल खोला गया है और 5 फरवरी 2026 तक पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि इसमें सीनियर पेंटर अवार्ड, सीनियर स्कैल्चर अवार्ड, सिंगर अवार्ड, सीनियर पार्टी स्पेशियन म्यूजिशियन, डांस अवार्ड इन सभी कैटेगरी के लिए प्रथम आने पर 50 हजार, द्वितीय को 30 हजार तथा तृतीय को 20 हजार का अवार्ड दिया जाएगा। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ एनजीओ, बेस्ट ओल्डेज होम अवार्ड तथा बेस्ट डे केयर सेंटर अवार्ड में भी प्रथम आने पर 1 लाख, द्वितीय को 75 हजार रुपए तथा तृतीय आने पर 50 हजार की राशि दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *