प्रदेश स्तरीय संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर समारोह का उमरी में हो रहा है कार्यक्रम,जिला परिषद सीईओ होंगे ओवरऑल इंचार्ज, 10 सेक्टरों में बांटा पंडाल, हर सेक्टर में एक अधिकारी नियुक्त
कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी।
 उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के उमरी में होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने सभी अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता के साथ निर्वहन करें। इस प्रदेश स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे। इनके साथ-साथ कई सांसद व विधायक भी समारोह में शामिल होंगे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला परिषद के सीईओ शंभू राठी को समारोह का ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। वीआईपी स्टेज के नोडल अधिकारी एसडीएम लाडवा अनुभव मेहता होंगे। उन्होंने कहा कि समारोह स्थल को 10 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सेक्टर-1 वीआईपी में थानेसर बीडीपीओ अमित कुमार, सेक्टर-1 मीडिया में लाडवा बीडीपीओ विनोद कुमार, सेक्टर-3 महिला में डब्ल्यूसीडी डीपीओ बलजीत कौर, सेक्टर-4 महिला में डीएसडब्ल्यूडी सुरजीत कौर, सेक्टर-5 में एग्रीकल्चर एसडीओ जितेंद्र मेहता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह सेक्टर-6 में पंचायत राज एसडीओ संदीप कौशिक, सेक्टर-7 में हॉर्टिकल्चर एसडीओ विनोद, सेक्टर-8 में पंचायती राज एसडीओ सुरेंद्र कुमार, सेक्टर- 9 में एसडीओ सतीश शर्मा और सेक्टर-10 को थानेसर बीएओ अमित कुमार को नोडल नियुक्त किया गया है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि पब्लिक सीटिंग एरिया में पिहोवा एसडीएम अनिल दून को नोडल अधिकारी, फ्रिस्किंग में डीएफओ शिवेंदू प्रताप, ट्रांसपोर्ट और ट्रैफिक में एसडीएम थानेसर शाश्वत सांगवान, रोडवेज जीएम शेर सिंह, डीएसपी ट्रैफिक रोहताश को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी तरह वीआईपी पार्किंग में एईटीओ पवन कुमार, पब्लिक पार्किंग में एक्सईएन मेहताब सिंह, वीआईपी लॉज में डीएमसी अमन कुमार को नोडल बनाया गया है। एंबुलेंस व फायर के लिए सीएमओ डा. सुखबीर, फायर ऑफिसर संदीप, पास व आईडी कार्ड के लिए डीडीपीओ विकास कुमार, सफाई के लिए ईओ एमसी राजेश कुमार और सर्टिफिकेट के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी तरह रिफ्रेशमेंट के लिए जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी शाश्वत सांगवान को ओव

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *