हरिद्वार सदियों से आस्था का केंद्र है और आस्था के केंद्र पर कोई भी जा सकता है : मंत्री अनिल विज

“आप एक ‘लापता पार्टी’ है, जो भावनाओं से खेलकर छिप जाती है”: अनिल विज  

चंडीगढ़/अम्बाला, 17 जनवरी- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर संजय राउत के जयचंद के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हरियाणा, दिल्ली व बिहार विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की। अब बीएमसी का चुनाव हुआ है जिसमें भाजपा जीती है क्योंकि आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने झूठे वायदों की राजनीति थी उससे हटकर जो विकास की राजनीति शुरू की है जनता ने उसका असर दिखाया है। अब जहां-जहां चुनाव होंगे विपक्षी दलों के चुनावी कार्यालय बंद होते जाएंगे।

श्री विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

वहीं, हरिद्वार में हर की पौडी पर विवादित पोस्टर लगाने के मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि ऐसा किसी शरारती तत्व ने किया है तो यह निंदनीय है। हरिद्वार सदियों से आस्था का केंद्र है और आस्था के केंद्र पर कोई भी जा सकता है।

“आप एक ‘लापता पार्टी’ है, जो भावनाओं से खेलकर छिप जाती है”: अनिल विज

आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब में भाजपा मंत्री पर एफआईआर व आम आदमी पार्टी नेता आतिशी मार्लेना लापता के पोस्टर लगाने के मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि ये जो आम आदमी पार्टी है यह लापता पार्टी है जो लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करके छिप जाते हैं। इनमें सच्चाई का सामना करने की हिम्मत नहीं है और लोगों की भावनाओं को भड़काकर ताकि लोगों में आपस में द्वंद्व हो यह इनका खेल रहता है। समस्त आम आदमी पार्टी को माफी मांगी चाहिए और जो इस प्रकार से बेअदबी की है उसका जो सजा है वह इन्हें मिलनी चाहिए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *