कुरुक्षेत्र, 2 जनवरी। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के महाप्रबंधक शेर सिंह ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए पिपली व ज्योतिसर के लिए शेड्यूल और समय सारणी निर्धारित की है।
उन्होंने आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञिप्त में कहा कि उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के आदेशानुसार पिपली व ज्योतिसर से 4 समय पर इलैक्ट्रिक्स बसों का संचालन करवाया जाना है। इसमें पिपली से नया बस स्टैंड, जिला सचिवालय, सुंदरपुरपुल, ब्रह्मसरोवर द्वितीय द्वार, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय तृतीय द्वार और ज्योतिसर तक बस का रूट रहेगा।
उन्होंने कहा कि ज्योतिसर से यूनिवर्सिटी तृतीय द्वार, द्वितीय द्वार, ब्रह्मसरोवर, सुंदरपुर पुल,जिला सचिवालय, नया बस स्टैंड और पिपली का रूट रहेगा। इन बसों की समय सारणी पिपली से सुबह 8 बजकर 15 मिनट, ज्योतिसर से 9 बजकर 15 मिनट, पिपली से 10 बजकर 45 मिनट, ज्योतिसर से 11 बजकर 45 मिनट, पिपली से दोपहर 2 बजकर 45 मिनट, ज्योतिसर से 3 बजकर 45 मिनट, पिपली से 4 बजकर 45 मिनट और ज्योतिसर से 5 बजकर 45 मिनट का समय रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *