130 फैक्ट्रियां और हजारों परिवारों का रोजगार होगा सुरक्षित, इंडस्ट्रियल एरिया में तैयार होगी 10 फुट ऊंची सुरक्षा दीवार : मंत्री अनिल विज
हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक में मिली चार दीवारी निर्माण को मंजूरी : अनिल विज
आईआईटी रुड़की के डिजाइन से रुकेगा पानी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य : विज
अम्बाला/चंडीगढ़, 28 दिसम्बर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने बताया कि अम्बाला छावनी औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल एरिया) को बाढ़ से सुरक्षा हेतु कंकरीट चार दीवारी निर्माण की हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक में अंतिम मंजूरी मिल चुकी है और 10.76 करोड़ रुपए की लागत से औद्योगिक क्षेत्र में चार दीवारी का निर्माण होगा।
श्री विज ने बताया कि अब बहुत जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा ताकि बारिशों से पहले इंडस्ट्रियल एरिया को सुरक्षित बनाया जा सके।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया के चारों ओर कंकरीट की दीवार 10.76 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाएगी जिसके टेंडर हरियाणा राज्य औद्योगिकी एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) द्वारा पहले ही किए जा चुके हैं। इंडस्ट्रियल एरिया को बाढ़ के पानी से बचाव के लिए कुल दो किलोमीटर लंबी आरसीसी की चार दिवारी बनेगी। दीवार का लेवल जमीन से लगभग दस फुट (तीन मीटर) होगा। इससे खासकर बारिशों के समय इंडस्ट्रियल एरिया को पानी से सुरक्षा मिलेगी।
गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अथह प्रयासों से इंडस्ट्रियल एरिया की चार दीवारी के निर्माण कार्य को मंजूरी मिली थी और इसके टेंडर भी पूर्व चुके हैं। अब दीवार बनाने की फाइनल मंजूरी मिलने पर बहुत जल्द ही एजेंसी को वर्क अलॉट कर निर्माण कार्य भी प्रारंभ होगा। इस दिवार का डिजाइन आईआईटी रुड़की द्वारा तैयार किया गया है।
130 बड़ी-छोटी इंडस्ट्री में हजारों कामगर कार्यरत
इंडस्ट्रियल एरिया अम्बाला छावनी में कुल 130 बड़ी-छोटी इंडस्ट्री है जिनमें मुख्यत: साइंटिफिकट इंस्ट्रूमेंट इंडस्ट्री है। यहां पर हजारों कामगर काम करते हैं जिनके घर की रोजी-रोटी इंडस्ट्रियल एरिया पर निर्भर है। यहां कोई समस्या आती है तो उसका असर हजारों परिवारों पर पड़ता है।
बाढ़ से हुआ था इंडस्ट्रियल एरिया को काफी नुक्सान
गौरतलब है कि वर्ष 2023 और वर्ष 2025 में इंडस्ट्रियल एरिया अम्बाला छावनी में बाढ़ का पानी आ गया था। टांगरी नदी से आए पानी की वजह से इंडस्ट्रियल एरिया में काफी नुक्सान हुआ था। भविष्य में यहां बाढ़ से नुक्सान न हो इसी लिए मंत्री अनिल विज ने इंडस्ट्री एरिया की चार दिवारी करने के निर्देश दिए थे जिसके लिए फंड को पूर्व में मंजूरी मिली थी और टेंडर हुए थे। अब निर्माण कार्य प्रारंभ करने की अंतिम मंजूरी मिलने पर यहां पानी से सुरक्षा होगा।
