लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा करें : एडीसी योगेश कुमार मेहता
करनाल, 26 दिसंबर।
 समाधान प्रकोष्ठ की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आज यहां जिला सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में समाधान शिविरों में लंबित शिकायतों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की। उन्होंने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि अपने-अपने जिलें में अलग से अधिकारी की  जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए ताकि वह अधिकारी सभी विभागों के अधिकारियों से शिकायतों के निवारण की रिपोर्ट लेता रहे तथा उनकी कठिनाइयों का भी समाधान करे।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से ले ताकि समाधान प्रकोष्ठ प्रभावशाली तरीके से कार्य करता आम जनता को नजर आए। उन्होंने यह भी कहा कि समाधान शिविर में आई शिकायतों का कम से कम रिजेक्शन करे और जिन शिकायतों का निवारण हो जाता है तो शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बारे में जानकारी आवश्य दे ताकि पोर्टल पर शिकायत रि-ओपन न हो।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त योगेश कुमार मेहता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा करें। कार्रवाई रिपोर्ट को भी पोर्टल पर भी अपलोड करें। उन्होंने राजस्व विभाग, पंचायत विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नगर निगम सहित अन्य विभाग को भी लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में नगराधीश मोनिका, जिला परिषद् के सीईओ अमित कुमार, डीएसपी राजीव कुमार, डीडीपीओ कंचन लता, अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *