करनाल, 22 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से करनाल में माता प्रकाश कौर भवन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों को खेल-खेल में शिक्षित करने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में निसिंग खंड के छह सर्कलों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी मीना रतन ने दी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के तहत बच्चों के पोषण के साथ-साथ पढ़ाई पर भी जोर दिया जाता है। 0 से 6 साल तक के बच्चे, गर्भवती महिलाओं व दिव्यांग बच्चो के पोषण विकास व कुपोषण की रोकथाम का प्रशिक्षण गतिविधियों के माध्यम से आंगनवाड़ी वर्करों को दिया गया ताकि महिलाओं व बच्चों का संपूर्ण विकास पोषण के माध्यम से हो सके। प्रशिक्षण के दौरान प्रारंभिक बाल देखभाल शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण जिला समन्वयक अंजू बूरा की देखरेख में दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान सीडीपीओ संतोष, पोषण समन्वयक अंजू बूरा भी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *