-आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदान किए जाएंगे पुरस्कार

अम्बाला, 19 दिसम्बर।
हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं के राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक महिलाएं महिला एवं बाल विकास कार्यालय अम्बाला में 1 दिसंबर तक अपने आवेदन जमा करवा सकती हैं जो जिला कार्यक्रम अधिकारी निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग के हरियाणा के कार्यालय को 20 दिसम्बर तक भेंजेगे। किसी भी कार्य दिवस पर महिला एवं बाल विकास विभाग अम्बाला के कार्यालय में आकर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
डीसी अजय सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड पुरस्कार राशि 5 लाख व प्रशस्ति पत्र, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए एक लाख 50 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए एक लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए एक लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए 51 हजार व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को विभिन्न आठ श्रेणियां में 21-21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट  ने इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि पहली श्रेणी में एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू तथा नर्स शामिल है। दूसरी श्रेणी में महिला खिलाड़ी, तीसरी श्रेणी में साक्षर महिला समूह सदस्य, चौथी श्रेणी में राजकीय कर्मचारी, पांचवीं श्रेणी में सामाजिक कार्यकर्ता, छठी श्रेणी में महिला उद्यमी, सातवीं श्रेणी में स्त्री शक्ति पुरस्कार तथा आठवीं श्रेणी में आंगनबाड़ी कर्मी शामिल हैं। इन श्रेणियां में 21-21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अन्य किसी जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस को महिला एवं बाल विकास कार्यालय में सम्पर्क कर सकती है। उन्होंने बताया कि आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए डब्लूसीडीएचआरवाई डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर विजिट करें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *