राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पुलिस विभाग के साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ, रत्नावली में युवा करेंगे पोस्टर पर हस्ताक्षर
कुरुक्षेत्र 28 अक्टूबर …जब राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पोस्टर पर कलम चलाकर लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस साइबर क्राइम पोस्टर पर राज्यपाल ने अपने हस्ताक्षर भी अंकित किए। इससे प्रदेश स्तरीय रत्नावली महोत्सव में पहुंचे हजारो युवाओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा मिलेगी।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय शुक्रवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रत्नावली महोत्सव के उद्घाटन सत्र में पहुंचे। इस महोत्सव की लोककला प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के उपरांत राज्यपाल ने साइबर क्राइम जागरूकता अभियान को लेकर एक हस्ताक्षर अभियान का भी आगाज किया। इसके लिए पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र भौरिया के प्रयासों से रत्नावली महोत्सव में साइबर क्राइम के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए एक हस्ताक्षर लेने के लिए पोस्टर लगाया। इस पोस्टर पर सबसे पहले राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने युवाओं को साइबर क्राईम के प्रति जागरूक रहने का संदेश देने के साथ-साथ अपने हस्ताक्षर भी अंकित किए।
राज्यपाल ने पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र भौरिया और उनकी पूरी टीम को युवाओं को लेकर इस महोत्सव के लिए साइबर क्राइम जागरूकता हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करने पर बधाई और शुभकामनाएं देने के उपरांत चर्चा की कि आज आधुनिक तकनीकी जमाने में साइबर क्राईम चरम सीमा पर है। इस साइबर क्राइम से लोगों को ठगा जा रहा है। इसके प्रति सचेत रहने की बहुत जरूरत है। यह हस्ताक्षर अभियान निश्चित ही युवाओं में साइबर क्राइम के प्रति जागरूक रहने का एक अच्छा संदेश देगा। इससे लोगों को साइबर क्राइम करने वाले लोगों से सचेत रहने में मदद मिलेगी। इस मौके पर उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र भौरिया, कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, एएसपी कर्ण गोयल आदि मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *