हरियाणा के करनाल के सुपर मॉल में लड़के और लड़कियों के बीच झगड़ा हो गया। मामला पैसों के लेन देन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि लड़कियों ने नशे में धुत लड़कों के साथ मारपीट भी की। मामला ज्यादा बढ़ा तो लड़के सुपर मॉल के बाहर लगे बैरिकेड को तोड़कर निकलने लगे।

जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने लड़कों को रोक लिया और नुकसान की भरपाई करने के लिए कहा। युवक ने अपनी जेब से तीन हजार रुपए निकाले और सिक्योरिटी गार्ड को देकर मौके से फरार हो गया।

मॉल के बाहर टूटा पड़ा बैरिकेड।
मॉल के बाहर टूटा पड़ा बैरिकेड।

बता दें कि करनाल के सुपर मॉल में लड़ाई झगड़े के मामले पहले भी होते रहे हैं। सुपर मॉल हमेशा से ही सुर्खियों में बना रहता है। शुक्रवार की रात को भी एक ऐसा ही मामला सामने आया। जहां पर दो लड़कियां तीन लड़कों के साथ भिड़ गईं। बताया जा रहा है कि लड़कियां लड़कों से पैसे की डिमांड कर रही थी, लेकिन पैसे किस बात को लेकर मांगे जा रहे थे इसको लेकर कुछ भी खुलासा नहीं हो पाया है।

मामले को दबाने का किया जा रहा प्रयास
सुपर मॉल के सिक्योरिटी इंचार्ज भी लड़के और लड़कियों के बीच हुए झगड़े को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो 3 लड़के मॉल के अंदर थे और नशे में धुत थे। जिनका लड़कियों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आनन फानन में तीनों लड़के बाहर आए तो वह बैरिकेड को धक्का देकर निकल गए और गेट पर लगा बैरिकेड टूट गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग।

एक लड़कों को सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ा
इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने लड़के को मौके पर ही रोक लिया और नुकसान की भरपाई के लिए कहा। तभी लड़के ने अपनी जेब से 3 हजार रुपए निकाले और सिक्योरिटी गार्ड को थमा कर निकल गया। मामले का पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है। आखिर क्यों लड़कियां लड़कों के साथ झगड़ा कर रही थीं।

पुलिस को नहीं मिली शिकायत
वहीं सिविल लाइन थाना के SHO ललित कुमार ने कहा कि अब तक इस मामले की कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। अगर शिकायत मिलती है तो पुलिस मामले की जांच करेगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *