जनसुनवाई में उमड़ी भीड़, अधिकांश शिकायतों का तुरंत समाधान
करनाल, 22 नवंबर। 
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं घरौंडा विधायक श्री हरविन्द्र कल्याण ने आज करनाल चीनी मिल रेस्ट हाउस में आयोजित विशाल जनसुनवाई कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की फरियादें सुनीं और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर अधिकारियों को शेष कार्यों के लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की।
जनता से सीधा संवाद करते हुए श्री कल्याण ने कहा कि आपकी हर छोटी-बड़ी समस्या मेरी अपनी समस्या है। घरौंडा हलके का चौतरफा विकास और जनता को त्वरित न्याय दिलाना मेरी प्राथमिकता है। मेरे दरवाजे आपके लिए चौबीसों घंटे खुले हैं।
जनसुनवाई के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष ग्रामीणों ने गढ़ी बीरबल-नेवल रोड पर कोहरे में दुर्घटना रोकने के लिए सफेद पट्टी लगाने की माँग रखी| इसके अतिरिक्त ढाकवाला में घरों के ऊपर से गुजर रही हाई-टेंशन लाइन हटाने, ऊंचा समाना मंदिर के सामने से बिजली का खंभा शिफ्ट करने, मोदीपुर जोहड़ की शेष दीवार पूरी करने , दिलावरा-ढाकवाला रोड का बचा काम एवं शेखपुरा-रसूलपुर ड्रेन पर पुल निर्माण को प्राथमिकता से कराने की माँग की।इसी तरह चूंडीपुर में खेतों के रास्ते, डबरकी कलां स्कूल भवन के निर्माण के कार्य में तेजी लाने एवं अमृतपुर कलां में सामुदायिक भवन निर्माण की माँग करते हुए लालुपुरा-मेरठ रोड यमुना बांध मार्ग के गड्ढे भरवाने की माँग रखी।
विधानसभा अध्यक्ष ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं के निपटारे में कोताही न बरतें और हर कार्य निर्धारित समय में पूरा हो।
कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने श्री कल्याण की कार्यशैली और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *