प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता ने तस्करी और व्यावसायिक यौन शोषण योजना के शिकार एव एसिड हमले के पीडि़तों के लिए कानूनी सेवाएं योजना के बारे जागरूकता शिविर लगाकर बच्चों को किया जागरूक।
अम्बाला, 17 नवंबर।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव प्रवीन के मार्ग दर्शन में डी.एल.एस.ए की ओर से एम.डी.एस.डी. गल्र्स कॉलेज अंबाला शहर में बच्चों को  जागरूक  करने के लिए पैनल अधिवक्ता सुश्री गीता रानी ने शिविर का आयोजन किया। इस कैंप के माध्यम से बच्चों को तस्करी और व्यावसायिक यौन शोषण योजना के शिकार एव एसिड हमले के पीडि़तों के लिए कानूनी सेवाएं योजना और पीडि़त मुआवजा योजना के बारे में बताया। पैनल अधिवक्ता सुश्री गीता रानी ने बताया इसका उद्देश्य लोगों को उनके विधिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है विशेष कर समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता और न्याय प्रणाली तक सरल पहुंच के बारे में जानकारी देना है।
अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण अम्बाला के हेल्प लाइन नंबर: 0171-2532142 तथा नालसा हेल्प लाइन नंबर: 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *