कलंदर साहिब के उर्स पर देश के कई जाने माने कव्वाल बाबा जी की खिदमत में कलाम पेश करेंगे
इन्द्री
हजरत इलाही बू अली शाह कलंदर साहिब की इन्द्री दरगाह पर सालाना उर्स मुबारक व भण्डारे का अगाज दरगाह शरीफ पर दरगाह कमेटी की ओर से चादर पेश करने के बाद शुरू हो गया। यह उर्स मुबारक दो दिन तक जारी रहेगा। इन्द्री दरगाह पर होने वाले सभी कार्यक्रम दरगाह कमेटी प्रधान एवं गद्दीनशीन राजेश कुमार जी की देखरेख में किये जाते है। उर्स के दोनों दिन भंडारे का आयोजन भी किया जायेगा। इन्द्री दरगाह पर सालाना उर्स मुबारक व भण्डारे का आयोजन आज से 50 साल पूर्व उस समय शुरू हुआ था जब हजरत इलाही बू अली शाह कलन्दर साहिब ने स्व. गुरु महाराज राजकुमार जी को सपने में दर्शन देकर यह आदेश दिए थे कि तुम मेरे अजीज सेवक हो। मेरी इन्द्री में दरगाह हैं, वही पर जाकर उर्स मुबारक व भण्डारे का आयोजन कर समाज कल्याण के कार्य करो। उसी दिन से उर्स मुबारक व भण्डारे का आयोजन होता आ रहा है। आज इस उर्स मुबारक ने विशाल रूप धारण कर लिया हैं । बाबा जी के उर्स पर देश के कई जाने माने कव्वाल बाबा जी की खिदमत में कलाम पेश करते हैं। इस अवसर पर एक विशाल शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी जिसमें बाबा जी पालकी ,ऊंट पर पंखें, रथ बग्गी, बैंड व मनमोहक झांकियों को शामिल किया जायेगा। शोभा यात्रा वार्ड नंबर 1 दरबार कलंदर साहिब से शुरू होकर शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए शाम को दरगाह शरीफ पर पहुंचेगी। इस उर्स में हरियाणा ,पंजाब ,राजस्थान ,हिमाचल प्रदेश ,मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ सहित अनेक प्रदेशों से श्रद्धालुगण आकर बाबा जी की दरगाह पर मत्था टेक कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने की दुआ मांगते है। इस अवसर पर सुभाष जिन्दल, पवन गोयल, राजीव गोयल, मान सिंह, सुरजीत सिंह, सचिन गोयल,अनुज गोयल, विपिन गोयल, पवन काम्बोज, कर्म सिंह, सतीश कुमार, नमन गोयल, नफे सिंह, लाल चन्द, उमेश गोयल, केशव, संदीप कुमार व नवल सहित काफी संख्या में श्रद्धालु गण मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *