करनाल, 8 नवम्बर। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने गत दिवस प्रदेश के सात पुस्तकालयों का ऑन लाईन उदघाटन किया। इनमें जिला के गांव कैमला का सरदार पटेल पुस्तकालय भी शामिल हैं। जिला की यह छठी लाइब्रेरी है जिसका निर्माण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा सामाजिक दायित्व निर्वहन योजना के तहत किया गया है। इसके निर्माण पर 20 लाख रुपये खर्च हुए हैं। विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण यहां पुस्तकालय खुलवाने के लिए काफी समय से प्रयासरत थे। उनका पूरी कोशिश है कि हलके के बड़े गांवों में पुस्तकालय खोले जाएं।
निगम के कार्यकारी अभियंता राजीव ढिल्लों के अनुसार वातानुकूलित इस पुस्तकालय में दो हजार पुस्तकें, इंटरनेट की सुविधा युक्त पांच क कम्प्यूटर और 22 युवाओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। इस पुस्तकालय से चार किमी के दायरे में आने वाले गांव डिंगर माजरा, कलहेडी, जमालपुर, पनौडी और गढ़ी मुलतान के युवा फायदा उठा सकते हैं। कैमला गांव घरौंडा से चार किमी दूर है। पुस्तकालय का संचालन गांव की दो महिलाओं को मानदेय के आधार पर सौंपा गया है। यहां 24 घंटे बिजली आपूर्ति की समुचित व्यवस्था की गई है। एक साल बाद पुस्तकालय का संचालन पंचायत के हवाले कर दिया जाएगा। पुस्तकालय का समय सुबह नौ से शाम पांच बजे तक निर्धारित किया गया है। यहां जो पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं वे इतिहास साहित्य, हरियाणा की संस्कृति, स्वास्थ्य, पंचतंत्र की कहानियां, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से आदि से संबंधित हैं।
इस मौके पर निगम के एसई नसीब सिंह, एक्सईएन राजीव ढिल्लों, स्पीकर प्रतिनिधि,  संजय खैंची, कैमला के नरेश, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *